कोटद्वार : कोटद्वार दुगड्डा के मध्य आमसोड के पास एक कार सुबह अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। राहगीरों द्वारा दुगड्डा पुलिस को सम्पर्क किया दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पँहुचे और रेस्क्यू कर खाई से घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को आपातकालीन सेवा 108 की मदद से कोटद्वार बेस चिकित्सालय भेजा गया जंहा पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति सेल्समेन का काम करते है और कोटद्वार से दुगड्डा के लिए निकले थे तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दोनों घायल व्यक्ति सरताज अहमद और जाकिर नजीबाबाद के रहने वाले है।




Discussion about this post