गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अल्मोड़ा : बसेड़ी के पास गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत चार घायल

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2022 10:53 अपराह्न

अल्मोड़ा : जिले के भिकियासैंण में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बसैड़ी गाँव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 04 वयस्क और 03 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि, 4 लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में एक पिता ने अपने दो जवान बेटे खो दिए तो वहीं मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। वहीं मासूम खुद जीने को अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बुजुर्ग पिता ने बदहवास हालत में अपने दोनों जवान पुत्रों व बहू का अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, बीती देर रात करीब 12 बजे गाजियाबाद से हेमंत कोहली अपनी पत्नी दीपा, दो बच्चों पुत्र आरव व पुत्री रिया और हेमंत कोहली का भाई चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी रश्मि देवी, पुत्री जिया के साथ दादी जानकी देवी के पीपलपानी में शामिल होने के लिए सनड़भीड़ा गांव के लिए रवाना हुए। करीब आठ घंटे की यात्रा करने के बाद करीब सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर सनड़भीड़ा से 40 किमी पहले मुसोली नामक स्थान पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। देघाट रोड पर तहसील भिकियासैंण के राजस्व क्षेत्र के बसैड़ी गाँव के पास कार संख्या UP 14-DU-6348 आई 10 लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

जिस जगह पर कार दुर्घटना हुई, वह दुर्गम स्थान होने से कार सड़क से नहीं दिखाई दे रही थी। जब सड़क से पास से लोग गुजरे तो उन्होंने बच्चों के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनी। लोगों ने खाई में जाकर देखा तो पता चला की दुर्घटना हो गई है। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चौकी भिकिंयासैण पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर, नायब तहसीलदार भिकियासैंण व उनकी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से 01 वयस्क और 03 बच्चे समेत कुल 04 घायलों को रेस्क्यू कर रोड पर लाया गया और प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र भिकियासैंण भेजा गया। वहीं मृतक 01 महिला और 02 पुरुष की मृत्यु होने पर पंचायतनामा राजस्व पुलिस द्वारा भरा गया। ओमप्रकाश कोहली अपने दो पुत्र हेमंत कोहली, चंद्रप्रकाश की दुर्घटना में असमय मौत से बदहवास हो गए हैं। ओमप्रकाश रेलवे से सेवानिवृत्त होकर अपनी पत्नी प्रभा के साथ सनड़भीड़ा गांव में ही रहते हैं।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण

  1. रश्मि देवी पत्नी चंद्र प्रकाश उम्र-32 वर्ष
  2. रिया पुत्री हेमन्त उम्र-9 वर्ष
  3. आरव पुत्र हेमन्त उम्र-8 वर्ष
  4. जिया पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र-6 वर्ष

दुर्घटना में मृतको का विवरण

  1. चन्द्र प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश उम्र-35 वर्ष
  2. दीपा देवी पत्नी हेमंत उम्र -32 वर्ष
  3. हेमन्त पुत्र ओम प्रकाश उम्र-38 वर्ष ।
  • निवासी: म0न0 28 बी , गली नंबर-03, उत्तरांचल नगर नंद ग्राम, गाजियाबाद उ0प्र0

रेस्क्यू टीम

  1. चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओमप्रकाश नेगी
  2. एच0सी0पी0 विजय सिंह रावत
  3. कानि0 शमीम अहमद
  4. कानि0 श्यामसुन्दर
  5. कानि0 महेन्द्र कुमार
  6. हो0गा0 गोविन्द अखोलिया
  7. हो0गा0 सन्तोष
  8. नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी व उनकी टीम
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.