posted on : जून 15, 2022 9:27 अपराह्न
देहरादून : रुद्रप्रयाग – अगस्त्यमुनि मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना, SDRF टीम ने किया शव बरामद। आज 15 जून 2022 को SDRF टीम को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि अगस्त्यमुनि पुनाड के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन ऑल्टो है जिसमें एक युवक सवार था जो की अपने परिवार को उनके रिश्तेदारों के घर बौरा गांव में छोड़कर अपने घर श्रीनगर की ओर वापस आ रहा था। पुनाड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।SDRF टीम द्वारा DDRF एवं स्थानीय पुलिस के साथ 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुंच बनाई गई तथा उसके उपरांत उक्त व्यक्ति नाम सुरेश s/o प्रेम सिंह रावत उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


