शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं मेयर नगर निगम कानपुर प्रमिला पांडेय  

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2024 3:11 अपराह्न
  • बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री की अगवानी की।
  • कानपुर नगर निगम मेयर प्रमिला पांडेय भी पहुंची श्री बदरीनाथ धाम 
श्री बदरीनाथ धाम : श्री बदरीनाथ धाम में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है अभी तक साढ़े ग्यारह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है अभी यात्रा में एक माह का समय बाकी है। इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल  आज पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ  पहुंचे। 
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बदरीनाथ धाम हैलीपेड से सीधे श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को आये जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री की अगवानी की। इससे पहले हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर  वेदपाठ पूजा संपन्न की।  कैबिनेट मंत्री द्वारा दर्शन पूजा-अर्चना  संपन्न करने के बाद  बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद तथा अंगवस्त्र भेंट किया।
इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की कहा कि धामों में यात्रा व्यवस्थाओं का तीर्थयात्रियों के अनुकूल संचालन हो रहा है। चारधाम यात्रा की  उत्तराखंड की धार्मिक -सास्कृतिक पहचान के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी में  भी मुख्य भूमिका है। वन मंत्री ने श्री बदरीनाथ धाम में बदरीश तुलसी वन तथा पूर्वजों के नाम से धामों में वृक्ष लगाने को भी प्रोत्साहित किये जाने का आव्हान किया।
आज ही भारतीय सेना  की सेंट्रल कमांड के  प्रमुख लैप्टिनेंट जनरल मुकेश चड्डा भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। उनके साथ सेना के अधिकारियों ने भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वहीं कानपुर नगर निगम मैयर प्रमिला पांडेय  भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची। उन्होंने श्री बदरीनाथ  तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मंदिर समिति तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पहले बीते कल बुधवार को  सेंट्रल कमांड एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे थे। आज इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,  मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • तीव्र वर्षा के बावजूद भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से किसानों को बड़ी राहत, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना बनी कारगर, 339 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित
  • अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का कड़ा रुख, कोटद्वार व मांडाखाल में डॉग शेल्टर निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज
  • नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम सविन बंसल ने “नंदा-सुनंदा” प्रोजेक्ट के तहत 10 बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित, 2.03 लाख के चेक वितरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.