गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखण्ड पोखड़ा को दी 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2023 5:03 अपराह्न
 
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन विकासखण्ड पोखड़ा को पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पंचायत की 13 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन जनता इण्टर कालेज, तिलखोली, पोखड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई और पंचायत विभाग की 1304.37 लाख की लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार से प्रदेश में विकास कार्यो के नित नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे उससे स्पष्ट है कि आने वाली सदी उत्तराखंड की है।
चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित पोखड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत चलकुड़िया-मसमोली-सकनोली -नौखोली मोटर मार्ग के 186.08 लाख की लागत की 3 से 5 किमी और 178.36 लाख की लागत से 6 से 8 किमी में डामरीकरण, 109.57 लाख की धनराशि की गिंवाली-भेंटी मोटर मार्ग के डामरीकरण, 77.91 लाख रुपए की पोखर से खुर्कपाल तक मोटर मार्ग, 22.41 लाख की लागत से पंचवटी से गडोली मोटर मार्ग के मरम्मत एवं पी०सी० द्वारा नवीनीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 5.89 लाख की धनराशि से डीएलपी अवधि पूर्ण कर हस्तान्तरित हुये बिजोरापानी- कुण्जखाल से हरोलीखाल मोटर मार्ग पर वन टाइम मेंटेनेंस, 14 लाख से बनने वाले पोखड़ा बस स्टेशन से ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा तक स्वीकृत इन्टरलॉकिंग टाइल्स, 20 लाख की लागत से बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल-जयकोट मोटर मार्ग के किमी0 4 (हेमी0 6-8), किमी0 7 (हेमी0 0-2, 4-6) में सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत केश बैरियर लगाने, 20 लाख की धनराशि से  जणदादेवी-ओडगांव-बोन्दरखाल स्वीकृत मोटर मार्ग के किमी0 7.00 (चौनेज 6.000 से 6,400) में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्यों सहित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड पोखड़ा में 197.99 लाख की कलस्टर गडरी एवं देवराड़ी में सामुहिक सिंचाई योजनाओं,  नार्बाड वित्त पोषित योजना के अन्तर्गत 84.05 लाख की लागत से कलस्टर देवराड़ी में चैक डैम निर्माण कार्यों सहित कुल 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने इस दौरान पोखड़ा के अन्तर्गत 62.45 लाख की धनराशि से देवराजखाल जयखाल मोटर मार्ग के मध्य घरतोली बैंड तक हुए डामरीकरण, सुदृढीकरण, 142.71 लाख रुपए से हुए लटिबों-दलिबो से नाई मोटर मार्ग के डामरीकरण, 68.07 लाख रुपए से संगलाकोटी भैड़गांव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के 5 से 9 किमी0 में हुए मरम्मत एवं पी०सी० द्वारा नवीनीकरण कार्य, जिला योजना के अन्तर्गत 6 लाख की धनराशि से हुए संगलाकोटी-भैडगांव-गुडिण्डा मोटर मार्ग के बडोलगांव से पठोलगांव तक विस्तार के तहत स्कपर व दीवारों का निर्माण कार्य, बिजोरापानी-कुण्जखाल-कोलाखाल- जयकोट मोटर मार्ग के 13, 14, 15 एवं 16 किमी0 में 56.18 लाख की धनराशि से पी०सी० द्वारा नवीनीकरण आदि कुल 6 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 50 लाख की लागत के ग्राम पंचायत दणखण्डा, गवाणी, सल्ड के पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा ड्वीला तल्ला, पाली पंचायत भवनों का शिलान्यास करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत बोरगांव, कमेड़ी, कुणज, गडोली, कुई तथा गंवाणी कुल 6 ग्राम पंचायतों को 2.70 लाख की धनराशि के कम्प्यूटर भी वितरण किये। इस अवसर पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता सुयश रावत, पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, महिपाल सिहं, योगेन्द्र सिहं, सुभाष जोशी, राजपाल रावत, सुनील कुमार,  दीपा देवी, अनीता देवी, एकता देवी, पुष्कर जोशी, बलवन्तसिह नेगी, धर्मेन्द्र सिंह रावत, भगत सिह रावत, नरेश सुंदरियाल, मदन सिह नेगी, मस्तराम, महिप बडोला, दलीप विष्ट, राकेश रावत, सुधीत धस्माना, शैलेन्द्र दर्शन, शुभम रावत, राकेश गौड सहित आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमालयी सुरक्षा के लिए मजबूत पूर्व चेतावनी प्रणाली के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • राज्यपाल ने आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.