रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योग दिवस पर गैरसैंण रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भराड़ीसैण में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2025 12:09 पूर्वाह्न
देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में रहेंगे। इस दौरान वह विधानसभा परिसर भराड़ीसैण में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर देश-दुनिया को योग का संदेश देंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 
सूबे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 22 जून तक गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के साथ-साथ राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का भी दौरा करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि शनिवार को वह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गैरसैंण में रहेंगे। जहां वह भराड़ीसैण में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि समुद्र तल से 2390 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भराड़ीसैण विधानसभा परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश देगा। योग कार्यक्रम के उपरांत वह रूद्रप्रयाग के रतूड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसे बाद वह श्रीनगर विधानसभा के श्रीकोट में स्वास्थ्य एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग संयुक्त बैठक लेंगे और दोनों विभागों से संबंधित निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिसमें स्थानीय प्रशासन सहित दोनों विभागीयों जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत श्रीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर तथा बेस टीचिंग चिकित्सालय में अलकनंदा गर्ल्स रेजीडेंट हॉस्टल के सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय साहित्य एंव सांस्कृतिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

श्रीनगर को 258.54 लाख के विकास कार्यों की सौगात

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से की जहां उन्होंने  रुपये 258.54 लाख लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिनमें ग्राम सभा कण्डोली के लंग्वाल्यूं बगड़ में व्यू-प्वाईंट का लोकार्पण, डूंगरीपंथ-छातीखाल मोटर मार्ग से कफोली-तल्ली ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास, डूंगरीपंथ-छातीखाल से गोस्तु मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण, डूंगरीपंथ-छातीखाल से कफोली मल्लीगांव हेतु मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य का लोकार्पण कर स्थानीय जनता को विकास कार्यों की सौगात की।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 03 व्यावसायिक निर्माण सील, अभियान रहेगा जारी
  • पौड़ी गढ़वाल : मेरी योजना पुस्तकों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रयास तेज
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
  • जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फार कारगिल हीरोज”
  • पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल
  • बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
  • कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में रन फॉर कारगिल हीरोज को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • वन्य जीव संघर्ष के साहसी मददगारों को किया जाएगा सम्मानित – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.