posted on : फ़रवरी 8, 2023 6:28 अपराह्न
देहरादून : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता के आला अफसरों की समीक्षा बैठक ली। इसमें शासन के सहकारिता के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रजिस्ट्रार आलोक कुमार पांडेय सहित अपर निबंधक, संयुक्त निबंधक, उपनिबंधको ने हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक के बाद सहकारिता विभाग की विभिन्न संस्थाओं में मृतक आश्रितों के परिजनों को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र के साथ-साथ एक एक डिब्बा लड्डू का भी दिया गया। नियुक्ति पाने वाले मृतक आश्रित चेहरे नियुक्ति पत्र पाते ही खिल उठे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभी तक कुल 25 मृतक आश्रितों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा चुके हैं तथा विभागों में मृतक आश्रितों को नौकरियां दिये जाने का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने नियुक्ति पाने वाले मृतक आश्रितों से कहा कि वह ईमानदार, लगनशील तथा कर्तव्यनिष्ठ होकर काम करें।
मृतक आश्रित नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों के नाम-पता
- अमित कुमार – कोटद्वार- के पिता यू०सी०एफ० में कार्यरत थे पक्षाघात से मृत्यु
- सरिता रावत-रानीखेत के पति यू०सी०एफ० में कार्यरत थे पीलिया से मृत्यु
- इन्द्रजीत सिंह – हल्द्वानी के पिता यू०सी०एफ० में कार्यरत थे हार्ट अटैक से मृत्यु
- गुड्डी लटवाल – अल्मोड़ा के पति बैंक में चालक थे पैन्क्रियाज फेल होने से मृत्यु
- कु. हिमानी चन्द्रा-गरूण के भाई बैंक में कार्यरत थे आपदा के समय गदेरे में दुर्घटना से मृत्यु
- अंकिता वर्मा – ऊधमसिंहनगर के पिता बैंक में व०शा०प्र० थे कोविड-19 से मृत्यु
- संतोषी देवी – चमोली के पति बैंक में कार्यरत थे दुर्घटना से मृत्यु
- मनोज कुमार मौर्य के पिता काशीपुर- यू०सी०एफ० में कार्यरत थे ब्रेन हेमरेज से मृत्यु
- नीरज कुमार-हरिद्वार के पिता यू०सी०एफ० में कार्यरत थे पक्षाधात से मृत्यु
- जूली वर्मा – खटीमा के पति चम्पावत में समिति देवीधूरा में कार्यरत थे कार दुर्घटना में.


