शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर विस क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों एवं वेलनेस सेंटरों का करेंगे निरीक्षण

विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2022 10:07 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों, चिकित्सा इकाईयों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी परखेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत क्षेत्र में विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपने विधानभा क्षेत्र भ्रमण की शुरूआत उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से की जहां उन्होंने विभिन्न चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण किया। वहीं भ्रमण के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तलैया, मेलधार, उल्याणी एवं उफरैंखाल में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया साथ ही मेलधार, लिंग्डूया, भेडगांव तल्ला एवं भरनों के ग्रामीणों को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस दौरान सभी लोगों से कोरोना संक्रमण की बढ़ती आशंका को देखते हुये सतर्क रहने की अपील भी की।
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित अपने विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा इकाईयों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सेरामाण्डे में पीएमजीएसवाई गणतखाल-डडोली तल्ली से सेरामाण्डे गांव की सड़क का शिलान्यास करेंगे साथ ही इस सड़क पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी करेंगे। इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान प्रयोगशाला एवं शौचालय का शिलान्यास करेंगे, साथ ही प्राथमिक विद्यालय मन्यारगांव के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास, प्राथमिक विद्यालय मनसारी, किमवाड़ी एवं पीपलकोट सहित उच्चचर माध्यमिक विद्यालय मन्यारगांव, पापतोली का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह जूनियर हाईस्कूल भनरखाल एवं प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल के शौचालय निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विद्यालय प्रांगण में ही भिक्यासैंण-देघाट-बूंगीधार-महलचौरी-बछुआवाण-चौखुटिया मोटर मार्ग के अंतर्गत किये गये निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, इसके अलावा थलीसैंण के अंतर्गत बूंगीधार से स्यूंसाल सम्पर्क मोटर मार्ग एवं लोनिवि बूंगीधार में अतिथि कक्षा-कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
बूंगीधार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को ‘आवास स्वीकृति पत्र’ तथा पं0 दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को चैक वितरित किये जायेंगे। मैखोली में कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण कार्यां का शिलान्यास करेंगे, वहीं पीठसैंण पहुंच कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय के छात्रावास, पेयजल योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक की सुरक्षा दीवार का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह रणगांव में रणगांव-भैलासैंण मोटर मार्ग के विस्तारीकरण का शिलान्यास एवं घूरी में ग्रामवासियों को सांस्कृतिक सामग्री वितरित करेंगे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कैन्यूर में राष्ट्रीय राजमार्ग-121 से कैन्यूर गांव तक मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वह राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कफल्ड, घूरी एवं जल्लू के मरम्मत एवं सौंन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को चैक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। इससे पूर्व आज कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर स्थानीय लोगों की मांगों को पूरा किया। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.