सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उप चुनाव जनता के उपर थोपा गया चुनाव है जिसकी आवश्यकता नहीं थी – विधायक विक्रम सिंह नेगी

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2024 6:45 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए बनायी गई चुनाव संचालन समिति के संयोजक प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यह उप चुनाव भाजपा के अहम के चलते बदरीनाथ विधान सभा की देवतुल्य जनता के उपर अनावश्यक रूप से थोपा गया है जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। और जनता को चाहिए कि इस का जबाव भाजपा को देने जा रही है।

मंगलवार को गोपेश्वर में कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें जनता के बीच जाकर यह बात रखनी होगी कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी जो कि कांग्रेस की विधायकी छोड़ भाजपा में शामिल हुए है उनसे सवाल किया जाना चाहिए कि यदि भंडारी वास्तव में विकास के नाम पर भाजपा में शामिल हुए हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के लिए कब-कब कौन से सवाल खड़े किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी जनता के बीच जिन कामों को वे अपने नाम से गिना रहे है वह किसकी सरकार में रहकर उन्होंने करवाये है।  उन्होंने कहा कि भंडारी दल बदल कर अब कह रहे हैं कि कांग्रेस ने आज तक कोई काम नहीं किया, पिछले 20 वर्षों से वह खुद जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और मंत्री रह चुके हैं फिर जनता की काम करने की जिम्मेदारी किसकी थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर यह भी बताना होगा कि भाजपा प्रत्याशी का विकास से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसका जबाव जनता इस उप चुनाव में देने जा रही है। कार्यकर्ताओं को भाजपा की करनी और कथनी जनता के बीच रखनी होगी। ताकि इस उपचुनाव को थोपने का भाजपा को सबक सीखा सके। 

जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में घर-घर जाकर इस उपचुनाव की हकीकत जनता के सम्मुख रखेगी। जिस प्रकार से पाला बदल कर जनता को छला है। उसने बदरीनाथ विधान सभा की जनता के बहुमत का भी अपमान हुआ है। और जनता इसका बदला जरूर लेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूडी, श्रवण सती, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, लक्ष्मण रावत, कमल रावत, सुरेश डिमरी, भगत कनियाल, संदीप झिक्वाण आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संदीप कुमार पटवाल ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.