posted on : जून 5, 2022 10:43 अपराह्न
उत्तरकाशी : रिखाऊ खड्ड के पास हुई बस दुर्घटना, SDRF उत्तराखंड पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। आज 05 जून 2022 को सांय थाना बड़कोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि थाना पुरोला क्षेत्र अंतर्गत डामटा से 04 km आगे रिखाऊँ खड्ड के पास एक यात्री बस खाई में गिर गयी है। जिसमे 28 से 30 लोगों की होने की संभावना है। जो की 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। SDRF टीम के बैक उप हेतु उजेली, मोरी,चकराता व सहस्रधारा पोस्ट से भी टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की जा रही है। यात्री वाहन संख्या UK- 4-1541 दुर्घटना हुआ है। वाहन में लगभग 28_30 लोग बताए जा रहे है। रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

