मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री मोदी का सपना है हर युवा खेले, खेलों से बनेगा भारत विश्व में सिरमौर – त्रिवेंद्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2025 8:26 अपराह्न
हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का हर युवा खेलों से जुड़े और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित हो, ताकि भारत विश्व खेल मंच पर नई पहचान बना सके। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और यदि इस विशाल युवा शक्ति को खेलों से जोड़ा जाए तो भारत खेलों की दुनिया का सिरमौर बन सकता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं।
उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान, योग महोत्सव, खेलो इंडिया और सांसद खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की है, ताकि गांव से लेकर शहर तक, हर आयु वर्ग के लोग खेलों से जुड़ सकें। सांसद ने स्पष्ट किया कि इन प्रतियोगिताओं में आयु का कोई बंधन नहीं है, सभी के लिए खेल मैदान के द्वार खुले हैं और हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 25 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देशभर के खिलाड़ियों से वर्चुअल जुड़ेंगे और खिलाड़ियों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि आने वाले वर्षों में देश से ऐसे खिलाड़ी तैयार हों, जो एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का परचम लहराएं।
उन्होंने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की सराहना करते हुए कहा कि वंदना कटारिया ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वंदना कटारिया को अपना आदर्श बनाएं और खेलों में ऊंचाइयों तक पहुंचने का लक्ष्य रखें। इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके खेल कौशल की प्रशंसा की और सभी खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं से हरिद्वार की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का सशक्त मंच मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए लगभग एक माह से तैयारियां की गई थीं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आयोजकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विकास तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.