मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस को किया गया ब्रीफ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2022 9:33 अपराह्न
हरिद्वार : विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस की ब्रीफिंग रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित हुई। ब्रीफिंग में चुनाव प्रेक्षक केआर मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सबका उद्देश्य सफलतापूर्वक तथा कुशलता से चुनाव सम्पन्न कराना है। उन्होंने कहा कि आप सभी को जो-जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका आपको कुशलतापूर्वक टीम भावना से निर्वहन करना है। 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कोविड-19 का जिक्र करते हुये कहा कि इस ओर भी आपको सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि जिस कक्ष में आपकी ड्यूटी है, उस कक्ष को पूरी तरह सेनेटाइज अवश्य कर लें । उन्होंने कहा कि आपको ड्यूटी में सतर्कता, सजगता आदि का विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव टीम वर्क का काम है तथा अपने कार्य को पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी तथा निष्पक्षता से करना सुनिश्चित करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने ब्रीफिंग में कहा कि हर चुनाव अपने आप में नया होता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव महत्वपूर्ण हैं तथा हमें निष्पक्ष होने के साथ ही निष्पक्ष दिखना भी चाहिये। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा होम वर्क होता है, कार्य का संचालन भी उतनी ही अच्छी तरह होता है। उन्होंने कहा कि सतर्क रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये एसपी देहात परमेन्द्र डोभाल ने ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, मॉक पोल तथा पोलिंग स्टेशन के आस-पास की व्यवस्थाओं आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी गाइड लाइन के अनुसार अपनी सारी तैयारी पूरी रखें। उन्होंने कहा कि दिनांक 13 फरवरी को 11 विधान सभाओं के लिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी दो पारियों में की जायेगी। उन्होंने कहा कि इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्वाचन सम्बन्धी अन्य विभिन्न नियमों आदि की जानकारी ब्रीफिंग में दी।
ब्रीफिंग में एडिशनल एसपी विपिन कुमार ने सामान्य, संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर चुनाव प्रेक्षक एच.पी.एस. सरन, अरविन्द पाल सिंह सन्धु, डॉ. अंशज सिंह, एम. मुथ्थुकुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसडीएम वैभव गुप्ता सहित चुनाव व्यवस्थाओं से जुड़े, पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
  • यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा
  • 90 वर्ष का कॉर्बेट : जंगल, बाघ और संरक्षण की अमर गाथा
  • दहाड़ से नहीं, अपने अस्तित्व से भी जंगल का राजा है शेर
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अक्षरधाम के स्वामी भद्रेश दास से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ उठाई कांवड़, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में करेंगी भगवान शिव का रुद्राभिषेक
  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.