गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मंगलौर : आमखेडी में जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, 01 हत्या, कई घायल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2024 4:39 अपराह्न

रुड़की : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोंनो पक्षों में जमकर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे चले, इस घटना में एक की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हुए। खेत की मेढ को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आमखेड़ी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे एक व्यक्ति की मौत होने से कोहराम मच गया। जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। वही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की अस्पताल में लाया गया हैं। जहा उनका उपचार चल रहा हैं। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव की बताई गयी है, जहां प्रधान रविंद्र के परिवार वालों का पड़ोस के खेत वालों से 2 दिन पूर्व खेत की डोल काटने पर विवाद हो गया था। वही आज दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष पर धारदार कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

मंगलौर पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव आमखेड़ी में मंगलवार की सुबह सुंदर पक्ष के लोग गांव के ही पास खेत पर गए थे। इस बीच खेत की मेढ को लेकर दूसरे पक्ष ने सुंदर पक्ष से विवाद कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष गांव में आ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने सुंदर पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें आजाद, सुंदर, सेवाराम उर्फ शिवाजी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आननफानन में चारों को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सेवाराम और  सुंदर की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस गांव और सिविल अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव में पुलिसतैनात की गयी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। वही पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी जमीन को लेकर दोनों पर सामने सामने आ चुके हैं। पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं। बाद में घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने भी दौरा किया और पीएसी तैनात करने के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष से क्षेत्र में भयावह स्थिति बनी हुई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.