शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ : चार विधान सभा सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2022 9:54 अपराह्न

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना कडी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मतगणना के बाद जनपद की चारों विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। यहां चार विधान सभा सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस विजयी रही।

धारचूला विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश सिंह धामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी धन सिंह धामी को 1128 वोटो से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी को 26736 तथा बीजेपी प्रत्याशी को 25608 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी मंजू देवी को 179, आप प्रत्याशी नारायण राम को 636, निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह ठाकुर को 817, यूकेडी प्रत्याशी रमेश सिंह थलाल को 404, निर्दलयी प्रत्याशी कैलाश सिंह को 574, बसपा प्रत्याशी गोविन्द राम को 389 वोट मिले। जबकि नोटा को 402 वोट पडे।

43-डीडीहाट विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार बिशन सिंह चुफाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी किशन सिंह भण्डारी को 3226 वोटों से पराजित किया। बीजेपी को 20594 तथा निर्दलीय प्रत्याशी किशन भण्डारी को 17368 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल 14298 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वही सपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह को 180, आप प्रत्याशी दीवान सिंह को 340, यूकेडी प्रत्याशी गोविन्द सिंह को 717, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सिंह को 313 तथा नोटा को 831 वोट पडे।

44-पिथौरागढ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चन्द्रा पंत को 6054 वोटो से पराजित किया। कांग्रेस को 33269 तथा भाजपा को 27215 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वीर विक्रम सिंह को 470, आप प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश पुनेडा को 730, निर्दलीय प्रत्याशी नितिन मारकाना को 6585, बसपा प्रत्याशी खुर्शीद अहमद को 526, आजाद पार्टी के प्रत्याशी कार्तिक टम्टा को 717 तथा नोटा को 558 वोट मिले।

45-गंगोलीहाट विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार फकीर राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार खजान चन्द को 10053 मतो से पराजित किया। भाजपा को 32296 तथा कांगेस को 22243 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी बलराम को 283, आप प्रत्याशी बबीता चंद को 554, यूकेडी प्रत्याशी हरी प्रसाद को 1004, बसपा प्रत्याशी रेखा को 535 तथा नोटा को 1117 वोट पडे।

जनपद में सुबह ठीक 8 बजे पोस्टल वैलेट की गणना शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम की गणना की गई। पोस्टल वैलेट की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10 तथा ईवीएम मतों की गणना के लिए 14 टेवल लगाई गई थी। जनपद की चारों विधानसभा में गंगोलीहाट में नोटा को सबसे ज्यादा 1117 वोट पडे। जबकि डीडीहाट में नोटा को 831, पिथौरागढ़ में 558 तथा धारचूला में 402 वोट नोटा को पडे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.