मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चौबट्टाखाल : बारिश और बर्फबारी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने किया जनसम्पर्क

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2022 6:56 अपराह्न
पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु  और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद मतदाताओं के बीच पहुंच कर भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की । भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के बावजूद वीरोंखाल मण्डल के सिल्ली मल्ली, तकुलसारी, जाखणी, ढौंर, मैठाणा घाट, बयेडा और फरसाड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जनसम्पर्क जारी रखा।
 
जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बलिदानियों का इतिहास रहा है, वह ऐसे लोग हैं जो इतिहास के पन्नों पर अंकित नहीं हो सके और गुमनामी में चले गए। जिन्होंने अपने सिद्धांतों और आदर्शों से कभी समझौता नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने देश विभाजन और समाज में वैमनस्यता फैलाने के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं किया।  उन्होंने कहा कि चुनाव को अब मात्र 10 दिन बचे हैं इन 10 दिनों में हमें तय करना है कि हम उत्तराखंड के अंदर विकास चाहते हैं या शराब? हमें तय करना है कि हम अपनी संस्कृति और संस्कारों के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहते हैं या फिर देश को कमजोर बनाने वाली ताकतों आगे लाना चाहते हैं। 
 
सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अनेक विकास कार्य किए हैं और उनके विधानसभा क्षेत्र में भी अनेक बड़ी-बड़ी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं सड़कों का जाल बिछा है, लिफ्ट सिंचाई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। जबकि कई  पंपिंग पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। सतपुली और स्यूंसी झील जैसे बड़े प्रोजेक्टों से निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल विधानसभा  क्षेत्र का कायाकल्प होगा। सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने भी आज अनेक क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। सतपाल महाराज के जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी अनेक गावों में जनसम्पर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे।  जनसंपर्क के दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.