सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2022 12:48 अपराह्न
कोटद्वार : डॉ. पि. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम  का संचालन डॉ. सीमा चौधरी द्वारा किया गया आपने महात्मा गांधी के जीवन को स्मरण किया।  डॉ. शोभा रावत ने गीता का पाठ कर धार्मिक समभाव का परिचय दिया। डॉ. मानसी वत्स ने बाइबल का पाठ किया, शाहिस्ता अंसारी द्वारा कुरान का पाठ किया गया तथा डॉ. तनु मित्तल द्वारा गुरुवाणी का पाठ किया गया।
प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने गांधी जी के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को बताया। सर्वधर्म समभाव के महात्मा गांधी जी के वक्तव्य की आज के संदर्भ में विवेचना की। छात्र हिमांशु रावत एवं अंशिका भंडारी द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रो एम डी कुशवाहा ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर परिचय दिया और कविता के माध्यम से अपनी बातों को रखा। आपने  तुम हो गए शहीद स्व रचित कविता का वाचन किया। डॉ. अभिषेक गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ डी एस नेगी द्वारा गांधी दर्शन पर प्रकाश डाला गया। आपने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सफर को बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अपने कार्यों को ईमानदारी से संपादित करना ही सच्चा गांधीवाद हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “स्वच्छता ही सेवा ” राष्ट्रीय अभियान का संचालन 16 सितंबर से किया जा रहा था आज  2 अक्टूबर 2022 को कार्यक्रम का स्वच्छता अभियान द्वारा समापन भी किया गया। आज महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो जानकी पवार के दिशा निर्देश में महाविद्यालय के एनएसएस द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें  डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. सरिता चौहान एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रो. एमडी कुशवाहा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आशा देवी, डॉ. आर एस चौहान, डॉ. प्रीति रानी,  डॉ. सुषमा थलेड़ी,  एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक,कर्मचारी गण, मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.