गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़ी खबर : तिलक राज बेहड़ ने बेटे सौरभ पर लगाया बड़ा आरोप, साजिश रचकर खुद करवाया हमला, संबंध तोड़ने का ऐलान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 1:07 पूर्वाह्न

रुद्रपुर: तराई क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने अपने पुत्र सौरभ राज बेहड़ के खिलाफ मारपीट मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। रुद्रपुर में आज आयोजित एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक राज बेहड़ ने दावा किया कि मारपीट की पूरी घटना उनके पुत्र सौरभ ने खुद साजिश रचकर अंजाम दिलवाई। उन्होंने कहा कि सौरभ ने अपने मित्र इंद्र से कहकर अपने ऊपर ही हमला करवाया, ताकि इसे किसी अन्य रूप में पेश किया जा सके।

प्रेस वार्ता के दौरान तिलक राज बेहड़ गहरे भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आंसू छलक आए और उन्होंने जनता तथा समर्थकों से सार्वजनिक माफी मांगते हुए कहा, “मेरे पुत्र ने मुझे बर्बाद कर दिया। वर्षों की मेहनत से बनाई गई छवि को गहरा आघात पहुंचा। समाज में मेरा विश्वास डगमगाया, इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।

पूर्व मंत्री ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब वे सौरभ से सभी पारिवारिक और सामाजिक संबंध पूरी तरह समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ ने उन्हें किडनी दान दी थी, इसलिए भावनात्मक जुड़ाव बना रहा, लेकिन इस घटना के बाद अब कोई सहारा नहीं बचा।

तिलक राज बेहड़ ने इसे अपने जीवन का सबसे दुखद क्षण बताया और कहा, शायद मेरे पिछले किसी कर्म का यह फल है, जिसकी सजा आज भुगतनी पड़ रही है। घरेलू विवाद पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यदि सौरभ की पत्नी के साथ कोई मतभेद या समस्या थी, तो उसे पिता के रूप में विश्वास में लेना चाहिए था। समस्याओं का हल संवाद से निकल सकता था, न कि ऐसी साजिश रचकर।

पूर्व मंत्री ने पुलिस की जांच की सराहना करते हुए कहा कि मामला पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दो टूक कहा, “कानून अपना काम करे, दोषी चाहे मेरा बेटा ही क्यों न हो। मैं किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करूंगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल यह मामला पुलिस जांच के अधीन है। रुद्रपुर पुलिस द्वारा सौरभ राज बेहड़ और उसके सहयोगियों के खिलाफ मारपीट, साजिश रचने और अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.