शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

UKSSSC के बड़े फैसले, 03 भर्तियां होंगी दोबारा, नकलची ब्लैक लिस्ट, 07 भर्तियों पर ली जा रही हैं विधिक राय

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2022 8:47 अपराह्न

 

देहरादून : भर्ती परीक्षाओं में धांधली के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बड़े फैसले लिए हैं। आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है, जबकि एक भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट दे दी गई है। इसके अलावा 07 भर्तियों पर निर्णय लेने के लिए शासन से विधिक राय मांगी है।

UKSSSC exam cancel: ये भर्तियां की गई रद्द

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूर्व में आयोजित तीन भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इन परीक्षाओं में स्नातक स्तरीय (VDO, VPDO), वन दरोगा और सचिवालय रक्षक की भर्ती परीक्षा शामिल है। इन पदों के लिए दोबारा परीक्षा करने का फैसला लिया गया है।

UKSSSC Exam 2023: नए अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मौका

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि, जिन परीक्षाओं को रद्द किया गया है। उनमें केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में परीक्षा दी है। उन्हें केवल एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

UKSSSC: अब नकलची नहीं दे पाएंगे एग्जाम

आयोग ने फैसला लिया है कि, जिन अभ्यर्थियों का नाम नकल प्रकरण में आया है। उन्हें इस परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। वहीं भविष्य में होने वाली अन्य परीक्षाओं में भी उन्हें नहीं बैठने दिया जाएगा।

UKSSSC की विशेष जांच समिति ने की 08 भर्ती परीक्षाओं की जांच

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में नकल और धांधली के आरोप के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आयोग की परीक्षाओं की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएफ ने एक के बाद एक करीब 41 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जांच में विवादित भर्ती एजेंसी आरएमएस टेक्नो साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद इस एजेंसी के अन्य भर्तियों में शामिल होने के चलते आठ परीक्षाओं पर विशेषज्ञ कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट आयोग को सौंपी।

UKSSSC की एलटी भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट, 09 जनवरी से आगे की प्रक्रिया होगी शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आठ परीक्षाओं की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई, जिसमें पूर्व आइएएस एसएस रावत को कमेटी का अध्यक्ष और दो सदस्य सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल बीके माहेश्वरी व आइटीडीए के विशेषज्ञ संजय माथुर शामिल रहे। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में एलटी परीक्षा में कोई धांधली जैसी बात का उल्लेख नहीं किया है। इसको देखते हुए 1431 एलटी (सहायक अध्यापक) शिक्षक भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट मिलने से इन पदों के लिए पूर्व में रोकी गई साक्षात्कार की प्रक्रिया 09 जनवरी से शुरू करवाई जा रही है।

UKSSSC द्वारा इन 07 परीक्षाओं पर ली जा रही विधिक राय

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से गठित जांच कमेटी ने 08 में से केवल एलटी भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट दी है। जबकि अन्य 07 भर्तियों पर अलग-अलग मत होने के कारण शासन से विधिक राय ली जा जा रही है, जिसके बाद ही इन परीक्षाओं के सम्बन्ध में आगे की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह हैं 07 परीक्षाएं और पद

  • कनिष्ठ सहायक, 746
  • व्यक्तिक सहायक, 660
  • मुख्य आरक्षी दूरसंचार, 272
  • पुलिस रैकर्स, 250
  • वाहन चालक, 164
  • कर्मशाला अनुदेशक, 157
  • मत्स्य निरीक्षक, 26
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.