posted on : अगस्त 7, 2022 5:08 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): डुंडा बाजार में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण हुए नुकसान को देखते हुए मौके पर एसडीएम डुंडा, तहसीलदार डुंडा ,चौकी डुंडा ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिय। एसडीएम के द्वारा क्षति का आकलन कर राजस्व विभाग को निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा जिला प्रशासन को सूचित कर एसडीआरएफ की टीम को स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। भावी खतरे को देखते हुए एसडीआरएफ व राजस्व टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासन को अवगत करा दिया। एसडीआरएफ की टीम हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह, कॉन्स्टेबल रामनरेश, कॉन्स्टेबल एफएम यशपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप मिश्रा, कॉन्स्टेबल गोपाल, पीसी कांस्टेबल अनिल भंडारी, डीआर सुमित वोठियाल, राजस्व निरीक्षक दशरथ सिंह नाथ आदि थे।


