शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2026 1:34 पूर्वाह्न
  • उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात सुनील राठी गैंग के सक्रिय सदस्यगण आये गिरफ्त मे
  • पूर्व में मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का रहा है एक शूटर
  •  देहरादून व हरिद्वार की कई विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर गैंगस्टर सुनील राठी के द्वारा कराई जा रही थी उगाही।
  •  गिरफ्तार अभियुक्तगणो से 02 अवैध पिस्टल , व 07 जिन्दा कारतूस बरामद।
  •  गिरफ्तार अभियुक्तगण देहरादून में किसी बड़ी घटना को दे सकते थे अंजाम

देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा STF को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। साथ ही पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशो के क्रम में वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा कल देर रात्रि भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर जनपद सहारनपुर उ.प्र. व पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ.प्र. को 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस व स्कार्पियो वाहन के साथ गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध थाना राजपुर, देहरादून पर मु.अ.स. 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण

उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। दिनांक 26.02.2026 को एस.टी.एफ. टीम द्वारा तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर थाना राजपुर, जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत से कुख्यात सुनील राठी गैंग के 02 सदस्यों को 02 अवैध पिस्टलों व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त पारस जो पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है, उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया और सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहा था। इससे बरामद मोबाईल फोन के अध्ययन से भी इसके निरन्तर पौड़ी जेल में सुनील राठी से सम्पर्क होने की जानकारी प्राप्त हुई है, इसके अतिरिक्त यह सुनील राठी से जेल में मुलाकातो पर भी गिरफ्तार अन्य सदस्य भानू के साथ पौड़ी जेल जाता रहा है। पूछताछ से हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है का नाम भी प्रकाश में आया है जो निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में था । देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारी जिनको इन सदस्यों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था परन्तु सुनील राठी के भय के कोई शिकायतकर्ता सामने नही आया। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर जनपद सहारनपुर उ.प्र.
  2. पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ.प्र.बरामदगी का विवरणः-*

बरामदगी

  • 02 अवैध पिस्टल .32 बोर
  • 07 जिन्दा कारतूस

अभियुक्त पारस का आपराधिक इतिहास

  1. FIR NO. 445/2012 धारा 302 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
  2. FIR NO. 388/2015 धारा 302 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
  3.  FIR NO. 185/2019 धारा 506 भादवि थाना डालनवाला, देहरादून
  4.  FIR NO 778/2019 धारा 406 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
  5.  FIR NO 409/2020 धारा 323/452/504/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
  6.  FIR NO 438/2020 धारा 307/386/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
  7.  FIR NO 474/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
  8.  FIR NO 776/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर

टीम उत्तराखण्ड STF

  1.  निरीक्षक अबुल कलाम 
  2. उ.नि. विद्यादत्त जोशी
  3. उ.नि. दीपक मैठाणी
  4. अ.उ.नि. मनोज बेनीवाल
  5. हे.का. संजय कुमार 
  6. हे.का. वृजेन्द्र चौहान
  7. हे.का. सुधीर केसला
  8. आरक्षी मोहन असवाल

थाना राजपुर टीम

  • निरीक्षक प्रदीप रावत व थाना राजपुर टीम
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.