उत्तराखण्ड एसटीएफ बरामदगी 7.5 किलो ग्राम अवैध अफीम व गिरफ्तारी 02 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट
देहरादून : राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु नशा तस्करों की धरपकड़/ गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम मे सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा पिछले 3 माह से नशे के इस बड़े नेटवर्क पर कार्य किया जा रहा था आज एसटीएफ तथा थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत न्यू मंडी गेट के पास से ड्रग्स तस्कर सतनाम सिंह व अमोलक मल्होत्रा उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 7.5 किलो ग्राम नाजायज अफीम बरामद हुई। तथा एक वाहन ब्रेजा संख्या- UK06 AX 5580 जिसमें कि अफीम रखकर ला रहे थे भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त यह अफीम झारखण्ड से उत्तराखण्ड में तस्करी के लिए लाये थे, ताकि उत्तराखंड में इसकी फुटकर बिक्री की जा सके, और पूर्व में भी इसी तरह कई बार बड़ी खेप सप्लाई कर चुके है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों से अफीम सप्लाई के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ जारी हैं। नशा तस्करों के विरूद्व की गई इस बड़ी कार्यवाही में आरक्षी चन्द्रशेखर मल्होत्रा की विशेष भूमिका रही।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जनता से अपील की है कि वह नशे से दूर रहें किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें। नशा तस्करी वालों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। टीम द्वारा व्यावसायिक मात्रा में अफीम की बरामदगी की गई है, जो कि झारखंड राज्य से तस्करी कर यहां लाई जा रही थी। यह ड्रग्स किस से लाई गई थी और किसने मंगाई थी निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के का विवरण-
- सतनाम सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह, निवासी गांव सिरसा, फार्म चौकी सिरसा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 41 वर्ष।
- अमोलक मल्होत्रा उर्फ गोलू पुत्र हरिराम मल्होत्रा, निवासी वार्ड नं0 12 आवास विकास, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर। उम्र 48 वर्ष।
अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण
- 7.5 किलोग्राम अफीम व एक वाहन ब्रेजा संख्या- UK06 AX 5580
एसटीएफ कुमाऊँ युनिट पन्तनगर टीम
- उप निरीक्षक विनोद जोशी
- का. चन्द्रशेखर मल्होत्रा
- का. दुर्गा सिंह
- का. रियाज अख्तर
- का. नवीन कुमार
थाना किसान जनपद उधम सिंह नगर टीम
- चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार
- कांस्टेबल बसंत
- कॉन्स्टेबल शेखर