बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीडी सिंह बने बदरी-केदार मंदिर समिति में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार, सरकार ने बढ़ाया कद

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2025 11:15 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। इससे पहले वे बीकेटीसी में केवल सलाहकार की भूमिका में थे, लेकिन अब सरकार ने उनका पदोन्नयन करते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शासन ने इस संबंध में गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी कर दी।

बीडी सिंह पहले बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और चारधाम यात्रा के संचालन में उनका कार्यकाल सबसे सफल माना गया है। उनके दीर्घकालिक प्रशासनिक अनुभव और मंदिर समिति के कार्यों में गहराई से जुड़ाव को देखते हुए सरकार ने उन्हें दोबारा इस अहम भूमिका में लाने का निर्णय लिया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, बीडी सिंह को चारधाम यात्रा और बदरी-केदार मंदिर समिति के लिए मुख्यमंत्री का मुख्य अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनके कार्यों के निर्वहन हेतु मंदिर समिति द्वारा आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

तीर्थ पुरोहित समाज और कर्मचारियों ने जताया आभार

बीडी सिंह की नियुक्ति पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज, साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने हर्ष जताया है। संघ के अध्यक्ष विजेंद्र विष्ट, सचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट और पारेश्वर त्रिवेदी सहित सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को स्वागत योग्य बताया।

बीकेटीसी लगातार विवादों में

गौरतलब है कि बदरी-केदार मंदिर समिति पिछले कुछ समय से अपने निर्णयों और कार्यप्रणाली को लेकर लगातार चर्चाओं में रही है। पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय के कार्यकाल में भी कई विवाद सामने आए थे, और नए अध्यक्ष के आने के बाद भी स्थितियां पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी हैं।

हाल ही में समिति के अध्यक्ष और कुछ अन्य लोगों द्वारा केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर उड़ान जैसे नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था, जो कि प्रतिबंधित था। इसके बाद यह घटना राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आलोचना का विषय बनी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जो लोग धामों में नियमों का पालन करवाने के लिए जिम्मेदार हैं, वही नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

बीडी सिंह का अनुभव बना बड़ी वजह

बीडी सिंह, जो भारतीय वन सेवा के अधिकारी रह चुके हैं, ने बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में लंबे समय तक सेवा दी है। उनके नेतृत्व में चारधाम यात्रा और मंदिरों के संचालन में अनुशासन और पारदर्शिता की सराहना हुई थी। अब एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार बनाकर सरकार ने बीकेटीसी के संचालन को नई दिशा देने का संकेत दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.