शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2026 2:05 पूर्वाह्न

 

  • 7 अक्टूबर, 2026 से 12 से 60 महीने की सभी अवधियों के लिए FD की दरों में 15-40 bps की बढ़ोतरी की गई है।
  • नियमित जमाकर्ता (नई जमा राशि पर) सालाना 7.75% तक कमा सकते हैं; वरिष्ठ नागरिक

देहरादून। निजी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी की गैर-बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने आज 12 से 60 महीने की सभी अवधियों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें 15 से 40 बेसिस पॉइंट्स तक बढ़ा दी हैं। नई दरें 7 अक्टूबर, 2026 से लागू हो गई हैं और ये नई दरें डिपॉजिट और रिन्यूअल दोनों पर लागू होंगी। सबसे अधिक बढ़ोतरी लंबी अवधि वाली डिपॉजिट पर हुई है। 31 से 60 महीने की अवधि के लिए आम जमाकर्ताओं के लिए दरें 35 बेसिस पॉइंट और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाई गई हैं।

नये डिपॉजिट करने वाले नियमित जमाकर्ता अब 31 से 60 महीने की अवधि के लिए संचयी आधार पर सालाना 7.75% तक ब्याज पा सकते हैं, जो पहले सालाना 7.40% था। 12 से 17 महीने की अवधि के लिए दरें सालाना 6.60% से बढ़कर 6.80% हो गई हैं, और 18 से 30 महीने के लिए सालाना 6.85% से बढ़कर 7.00% हो गई हैं।

वरिष्ठ नागरिक अब सभी अवधियों के लिए आम दरों के अलावा सालाना 0.40% अधिक ब्याज पा सकते हैं, जो पहले 0.35% था। वरिष्ठ नागरिक के नये डिपॉजिट पर 31 से 60 महीने की अवधि के लिए सालाना 8.15% तक ब्याज मिलेगा, जो पहले सालाना 7.75% था। 12 से 17 महीने की अवधि के लिए दरें अब सालाना 7.20% हैं, और 18 से 30 महीने के लिए सालाना 7.40% हैं।

नवीनीकरण (रिन्यूअल) पर अतिरिक्त फायदा
जो जमाकर्ता अपनी परिपक्व हो रही जमा राशि का नवीनीकरण (रिन्यूअल) कराते हैं, उन्हें सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। इससे नियमित जमाकर्ताओं के लिए ब्याज दर 7.85% सालाना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% सालाना हो जाएगी, जो नई दरों के हिसाब से सबसे ज्यादा है। जमाकर्ता या तो परिपक्वता पर ब्याज पाने वाला संचयी (‘क्युमुलेटिव’) विकल्प चुन सकते हैं, या फिर हर महीने, हर तिमाही, हर छमाही या सालाना भुगतान पाने वाला गैर-संचयी (‘नॉन-क्युमुलेटिव’) विकल्प चुन सकते हैं। गैर-संचयी दरों में भी उसी हिसाब से बदलाव किया गया है। उदाहरण के लिए 31 से 60 महीने की जमा राशि पर हर महीने भुगतान का विकल्प चुनने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.49% सालाना के बजाय 7.86% सालाना ब्याज मिलेगा।

सचिन सिक्का, सीनियर एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट – डिपाजिट एन्ड वैल्थ मैनेजमेंट, बजाज फाइनेंस ने कहा, “फिक्स्ड डिपॉजिट एक संतुलित बचत पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा बने हुए हैं, खासकर उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो निश्चित रिटर्न चाहते हैं। हमने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लंबी अवधि के लिए रखा है, ताकि जमाकर्ता पांच साल तक के लिए अधिक रिटर्न पा सकें। यह AAA-रेटेड डिपॉजिट है, जिसे वे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन खोल सकते हैं। रिन्यूअल पर मिलने वाला अतिरिक्त फायदा उन ग्राहकों का शुक्रिया अदा करने का हमारा तरीका है, जो अपनी बचत के लिए हम पर भरोसा करते हैं।”

बजाज फाइनेंस की वेबसाइट और ऐप के माध्यम या कंपनी की ब्रांच और पार्टनर चैनलों के जरिए ग्राहक ऑनलाइन डिपॉजिट बुक या रिन्यू कर सकते हैं। बजाज ग्रुप की सदियों पुरानी विरासत, लाखों ग्राहकों का भरोसा और AAA-रेटेड फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ बजाज फाइनेंस ग्राहकों को स्थिरता, अच्छे रिटर्न और निश्चितता का बेहतरीन गुलदस्ता देता है।

बजाज फाइनेंस में ही फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों
बजाज फाइनेंस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को CRISIL और ICRA ने AAA/स्टेबल रेटिंग दी है, जो समय पर वित्तीय देनदारियों को पूरा करने के मामले में सबसे ज्यादा सुरक्षित होने का संकेत है। निवेशक कम से कम ₹15,000 से शुरुआत कर सकते हैं, संचयी (क्यूमुलेटिव) या गैर-संचयी (नॉन-क्यूमुलेटिव) भुगतान (महीने, तिमाही, छमाही और सालाना के हिसाब से) चुन सकते हैं, और पूरी तरह से डिजिटल, पेपरलेस प्रक्रिया के जरिए निवेश कर सकते हैं। FD पर लोन की सुविधा से डिपॉजिट को समय से पहले तोड़े बिना ही नकदी (लिक्विडिटी) मिल जाती है।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • चमोली में मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, सीएम धामी से मिले भाजपा नेता
  • वोट बचाओ-देश बचाओ के नारों से गूंजा गोपेश्वर, कांग्रेस ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला
  • कोटद्वार : PG कॉलेज में स्पोकेन इंग्लिश कोर्स शुरू
  • नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 05 गिरफ्तार; कार-मोटरसाइकिल समेत 7 वाहन सीज
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में गढ़भोज दिवस का आयोजन
  • नाना पाटेकर का उत्तराखण्ड से जुड़ा सपना रह गया अधूरा
  • छह कैबिनेट बैठकें बीतीं, फिर भी खाली हाथ; पीआरडी जवानों का आंदोलन का अल्टीमेटम
  • किच्छा पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह की बड़ी जीत
  • नैनीताल : कैंची धाम जाने से पहले जान लें नया नियम
  • CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.