सोमवार, दिसम्बर 29, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बद्रीनाथ विधान सभा का उप चुनाव जनता के लिए एक महत्वपूर्ण चुनाव है – करन माहरा

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2024 11:58 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने बदरीनाथ विधान सभा उपचुनाव को मद्येनजर मंगलवार को दूसरे दिन जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बदरीनाथ विधान सभा का यह उपचुनाव इस विधान सभा की जनता के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने गढ़वाल की जनता के साथ वादा किया था कि यदि गढ़वाल के लोगों ने अनिल बलूनी को विजय बनाया तो उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा ऐसा न कर भाजपा ने गढ़वाल की भोलीभाली जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने आज तक एक भी वादा पूरा नही किया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जोशीमठ में भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हुए है। परन्तु केन्द्र सराकर की ओर से न तो उन्हें अन्यत्र कहीं बसाने का काम किया और न ही उन्हें उचित मुआवजा दिया गया। जिससे वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कई समय तक वहां की जनता से अपनी मांगों को लेकर जनसंघर्ष करने का काम किया परन्तु केन्द्र वह राज्य सरकार चुपचाप सोयी हुई है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान का जिक्र करते हुए कहा जिसमें उनके की ओर से कहा गया था कि जोशीमठ में आन्दोलन करने वालों के तार माओवादियों से जुड़े है। इस तहर का बयान बिना प्रमाण के किस आधार पर दिया गया यह आश्चर्यजनक है। अगर सरकार के पास देश विरोधी गतिविधि के सबूत हैं तो वह जनता के सामने रखने चाहिए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि आन्दोलन को तोड़ने के लिए इस तरह का वेहूदा बयान दिया गया था जिसे जोशीमठ के लोग अभी भी भूले नही हैं। उन्होंने जोशीमठ की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सबने अपने हक लिए किये गये पिछले संघर्ष को याद करते हुए कांग्रेस के पक्ष मतदान करना है।

माहरा ने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी की हत्या और केदार भण्डारी जिस युवा को आज तक पुलिस खोज नही पाई है, का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह का माहौल हमने अपने जीवन कभी नही देखा। उन्होंने नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि आखिर देश किस दिशा की ओर ले जाया जा रहा है ये आप और हम सबको सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है पर भाजपा की सरकार लगातार अपनी हठधर्मिता करते हुए देश के नौजवानों को ठगने का काम कर रही है। माहरा ने कहा कि ऐसी सरकारों का मुकाबला करने के लिए नौजवानों को एकजुट होकर संघर्ष करने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी ताकत का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यो में करने के बजाय देश के जितने भी घोटाले बाज थे उन्हें अपने कुनबे में सामिल करने का काम किया है। जो स्वच्छ लोकतंत्र के अच्छे संकेत नही हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी, पीसीसी सदस्य अविन्द नेगी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, प्रकाश रावत, नवनीत सती, ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, माधवी सती, सूरज सैलानी, आचार्य नरेशानन्द, कमल रतूडी, हरेन्द्र राणा, विक्रम फसर्वाण, पुष्पा देवी, दीपक शाह, प्रकाश नेगी, सतीश डिमरी, दिगम्बर बिष्ट, सुरेन्द्र दिक्षित, सूर्या पुरोहित, रामेश्वर थपलियाल आदि मौजूद थे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मन की बात से समाज सेवा और नवाचार को मिल रही नई ऊर्जा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गौचर में किसान दिवस 2025 कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
  • सहकारी व्यापार मेले में ICAR–IISWC द्वारा नवाचारी मत्स्य प्रौद्योगिकियों का हुआ प्रदर्शन, उन्नत तकनीकों से पर्वतीय परिस्थितियों में 100 वर्ग मीटर से 45–50 किलोग्राम मछली उत्पादन हुआ संभव
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत
  • अंकिता को सीढ़ी बनाकर सत्ता का ख्वाब बुन रही है कांग्रेस – चौहान
  • मुख्यमंत्री धामी ने कोटाबाग में “घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव” के दौरान 114 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • “मन की बात” में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को करते हैं सुदृढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखण्ड से पलायन रोकने में कारगर साबित होगा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम
  • जनसुविधा और हरित परिवहन का संगम : देहरादून में सखी कैब बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक मिनी ईवी बसें, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.