पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनेर पानी में पहाड़ी से बार-बार मलवा और बोल्डर आने से रविवार को भी बदरीनाथ हाईवे नहीं खुल पाया। यहां पर लोग जान जोखिम में डालकर डेढ से दो किलोमीटर की चढ़ाई पार कर इधर-उधर आ जा रहे है।
पिछले पांच दिनों से भनेर पानी में बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलवा व बोल्डर आने से बंद चल रहा है। हालांकि बीच-बीच में कुछ समय के लिए मार्ग खोला जा रहा है लेकिन यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही नहीं करवायी जा रही है। जिससे लोग जान जोखिम में डालकर डेढ से दो किलोमीटर की चढ़ाई पार कर इस स्थान से आवाजाही कर रहे है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि मार्ग को खोलने का कार्य जारी है लेकिन बार-बार पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगायी गई है। रविवार को स्थानीय व्यापारियों व प्रशासन की ओर से यहां पर फंसे हुए यात्री व सवारियों को बिस्कूट व पानी की बोतल देकर उन्हें राहत पहुंचाई गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यदि पहाड़ी से पत्थरों का गिरना रूक जायेगा तो रविवार सांय तक हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।




Discussion about this post