मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कपाट बंद होने के बाद गोपीनाथ मंदिर पहुंचे बाबा रुद्रनाथ, हजारों भक्तों ने बरसाए फूल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2026 12:30 अपराह्न
  • गोपेश्वर बना बाबा का शीतकालीन धाम, अब यहीं होंगे दर्शन और पूजा-अर्चना

गोपेश्वर (चमोली)। छह माह तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में भक्तों को दर्शन देने के बाद चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ सोमवार को अपने शीतकालीन प्रवास पर गोपेश्वर पहुंच गए। रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा की उत्सव डोली के गोपीनाथ मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलों की वर्षा और गूंजते जयकारों के बीच हजारों भक्तों ने बाबा का स्वागत किया। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचने के साथ ही गोपेश्वर में बाबा का शीतकालीन प्रवास शुरू हो गया। अब शीतकाल में गोपीनाथ मंदिर में ही भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना होगी और श्रद्धालु यहीं उनके दर्शन कर सकेंगे।

सोमवार को बाबा रुद्रनाथ की डोली ज्वाला देवी मंदिर, देवलधार से गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। डोली के आगमन की खबर मिलते ही श्रद्धालु स्वागत के लिए जुटने लगे। नगर में डोली के पहुंचते ही भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का अभिनंदन किया। बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गोपीनाथ मंदिर परिसर में डोली के पहुंचने पर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद रहने के दौरान गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जाती है। अगले छह माह तक गोपीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बाबा रुद्रनाथ के दर्शन और पूजन का प्रमुख केंद्र रहेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, सुबह 10:28 बजे तय हुआ शुभ मुहूर्त
  • दलेर मेहंदी ने शराब पीकर नहीं किया था शो, आरोप साबित हुए तो गाना छोड़ दूंगा – मीका सिंह
  • ​’इतनी पी रखी है तो गाएंगे क्या!’ धार्मिक कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
  • देहरादून में आज जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा उत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, शोभायात्रा के प्रवेश मार्ग में बदलाव
  • रेखा आर्या प्रकरण : SIT के सामने मंत्री ने खोले साहू के कई ठिकानों के राज, अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त रुख, किशोरी संप्रेक्षण गृह से कण्वाश्रम तक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
  • शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव – नाजिश कलीम
  • हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार–2024, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान
  • उमरेला गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, दिव्यांगों को मौके पर उपकरण; एक सप्ताह में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
  • पौड़ी पुलिस की मानवता : चालक कांस्टेबल परमजीत सिंह ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने 24वीं बार किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.