रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों को सीईओ रीना जोशी के सख्त निर्देश, अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे टोल फ्री नंबर के डिस्पले, आईसीयू का अलग से होगा वेटिंग रूम, मरीज का फीडबैक फार्म हुआ अनिवार्य

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2025 6:54 अपराह्न
देहरादून : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों को अब लाभार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक वार्ड में योजना के टोल फ्री नंबर डिस्पले करने, आईसीयू के निकट वेटिंग रूम बनाने समेत कई जरूरी कदम उठाने होंगे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी अस्पतालों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को अस्पताल में किसी तरह की दिक्कत ना हो इस पर प्राधिकरण की ओर से बराबर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें तमाम तरह की फीडबैक मिल रही हैं।
प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि जनकल्याण की इस योजना का समुचित लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, यह प्राथमिकता है। कई बार अस्पतालों में लाभार्थियों को भ्रमित करने या उपचार के नाम पर धन वसूली की सूचनाएं मिलती है। इसकी रोकथाम के प्रयास किए जाने जरूरी हैं। उन्होेंने बताया कि सूचीबद्ध अस्पतालों को अपने परिसर में आयुष्मान योजना से संबंधित जानकारियों के डिस्पले बोर्ड लगाने होंगे। साथ ही प्रत्येक वार्ड में प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर चस्पा करने होंगे, जिसमें हिंदी और स्थानीय भाषा में स्पष्ट लिखा हो कि कोई भी समस्या हो तो चस्पा किए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
उन्होंने बताया कि कुछ संस्थानों में आईसीयू के वेटिंग रूम व पार्किंग जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। अस्पतालों को आईसीयू के निकट ही वेटिंग रूम की व्यवस्था देने को कहा गया है। वहीं कतारों से निजात के लिए टोकन डिस्पले लगाने, प्रतीक्षा कक्ष की समुचित व्यवस्था व मरीज के फीडबैक फार्म को भी अनिवार्य कर दिया गया है। एबीडीएम की सुविधाओं का उपयोग करने, स्कैन एंड शेयर व आभा आईडी के बारे में जानकारी देने के भी अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं।
सीईओ ने कहा कि उक्त निर्देशों का अनुपालन सुचारू होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को निर्धारित समय में देनी होगी। उन्होंने दोहराया कि आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ओंकारेश्वर मंदिर से निकली पंचमुखी डोली
  • कोटद्वार : पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर : भारतीय जहाज पर फायरिंग, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा
  • चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला शातिर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की सख्ती, थानों में बुलाकर किया सत्यापन
  • कोटद्वार में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क और पुल परियोजनाओं से बदली तस्वीर
  • चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था
  • चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रणनीति
  • सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.