बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 6, 2022 5:40 अपराह्न
पौड़ी : ऑडिटोरियम हॉल पौड़ी में विश्वव्यापी संस्था ‘अल्कोहल एनोनिमस’/ ‘नारकोटिक्स एनोनिमस’ के सहयोग से किया गया छात्र छात्राओं को जागरूक। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा विश्वव्यापी संस्था अल्कोहल एनोनिमस/ नारकोटिक्स एनोनिमस संस्था के सहयोग से कस्बा पौड़ी में वृहद स्तर पर नशा मुक्ति का सेमिनार /काउंसलिंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन। जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने ड्रग्स के भयावह परिणामों से आगाह करते हुए कहा कि हमें यह नही सोचना चाहिये कि हमारे परिवार में तो कोई नशा नही करता हमें इस जागरुकता कार्यक्रम से क्या लेना देना, लेकिन यह ड्रग्स ऐसा राक्षस है, जो बिना आवाज किये कब किसके घर में घुस जाय इसका अनुमान भी नही लगाया जा सकता । ड्रग्स एक ऐसी आग है, जिसकी एक छोटी सी चिंगारी कभी भी किसी के हँसते खेलते परिवार की खुशियों को बर्बाद कर सकती है।
 एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनिमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के नाश का कारण है, समाज को नशे की बुराई से दूर रहने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, युवा वर्ग एवं आमजन को जागरुक कर रहे हैं। तत्पश्चात एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनीमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा पुलिस कार्मिकों को नशे के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया कि किसी भी परिवार को तबाह करने के लिए उस परिवार मे एक नशा करने वाला व्यक्ति ही काफी है, जो पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा देता हैं। सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार को खुश रखने के उपाय ढूंढने चाहिए ना कि दुखी करने के। साथ ही उपस्थित सभी को नशा ना करने के लिए प्रेरित किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी को बताया कि हमें युवाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, युवा अवस्था ड्रग्स के लिये ईधन का कार्य करती है, जिस प्रकार ईधन एक छोटी सी चिंगारी के सम्पर्क में आने से भयावह आग का रुप ले लेती है, जिसे बुझा पाना काफी मुश्किल हो जाता है, उसी प्रकार युवा द्वारा उठाया गया एक गलत कदम उसे नशे के दलदल में फँसा सकता है, जिससे बाहर आना मुश्किल हो जाता है। साथ ही सभी को भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम में लिफ्त बच्चों को हम कैसे इस कार्य से निकालकर शिक्षा की ओर ले जा सकते हैं के सम्बन्ध में जानकारी देकर छात्र छात्राओं को भिक्षा न देने हेतु प्रेरित किया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी को बताया कि समाज के हर वर्ग को युवाओं को नशे के दुष्परिणामो से सचेत करते रहना चाहिए, तभी उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री करने का हमारा प्रयास सफल हो पायेगा। एल्कोहलिक ड्रग्स एनोनिमस संस्थान के अनुभवी सदस्यों द्वारा नशे के आदि व्यक्तियों की गोपनीय कॉउन्सलिंग की गयी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, क्षेत्राधिकारी सदर प्रेमलाल टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी विनोद सिंह गुँसाई, पीआरओं मुकेश गैरोला एवं 400 स्कूली छात्र छात्रायें सम्मलित रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.