शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 6:34 अपराह्न

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में बुधवार को जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून/जिला प्रोबेशन कार्यालय देहरादून, महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून के परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोहिया नगर, ओगल भट्टा, प्रेम नगर, कावली रोड, पटेल नगर, चंदन नगर और मोहब्बेवाला बस्तियों में निवासरत महिलाओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में महिलाओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र, चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित शैक्षिक वीडियो भी दिखाई गई।

इस जागरूकता शिविर में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वार्ड 78, सुभाष नगर, देहरादून के पूर्व प्रधान और पार्षद अभिषेक परमार, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून की ओर से रश्मि बिष्ट, सम्पूर्णा भट्ट, यशोदा पंवार (संरक्षण अधिकारी), आशा कण्डारी (विधि सह परिवीक्षा अधिकारी) तथा सरफिना ट्रस्ट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने किया।

मीना बिष्ट ने बताया कि समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

 

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.