posted on : जून 1, 2022 8:29 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नींबूचौड स्थित अपने निजी आवास पर मां दीबा माता यात्रा पर आधारित गढ़वाली भजन का विमोचन किया। जिसे लोक गायक मुकेश कठैत ने गाया है । मां दीबा माता यात्रा भजन का प्रस्तुतीकरण ज्योति दर्शन ज्वेलर्स ने किया है । यह भजन यूट्यूब पर मां गंगा प्रोडक्शन के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। खटली, बीरोखाल में मां दीबा यात्रा 31 मई से प्रारंभ होकर 7 जून को संपन्न होगी । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भजन लोक गायक एवं उनकी पूरी टीम को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी । इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने अपने आवास पर ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना एवं जल्द ही समस्याओं के निराकरण की बात कही, वहीं कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।


