posted on : सितम्बर 6, 2022 3:43 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी धीरेन्द्र सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है । विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धीरेन्द्र सिंह चौहान एक मिलनसार, सहयोग व सेवा में सदा तत्पर रहने वाले मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका क्षेत्र व समाज के विकास के प्रति योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा । विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान से पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।


