सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार में देवी रोड सहित विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति को लेकर किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 2:16 पूर्वाह्न

कोटद्वार : कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जल निकासी की समस्याओं का जायज़ा लेने हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवी रोड पर विशेष रूप से निर्माणाधीन निकासी नहर का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि देवी रोड कोटद्वार की प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां जलभराव की स्थिति के कारण आमजन और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुकानों में पानी घुसने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था की जाए और निर्माणाधीन नहर को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने देवी रोड पर होटलों और दुकानों द्वारा खुले में बहाए जा रहे गंदे पानी पर भी गहरी नाराज़गी जताते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालासौड़, काशीरामपुर तल्ला, गोविंद नगर, पदमपुर एवं कौड़ियां क्षेत्रों का भी दौरा कर स्थानीय नागरिकों से बातचीत की तथा जल निकासी की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर अतिक्रमण और वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई नहरें जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए तथा सभी बंद नहरों की सफाई कर चालू किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल निकासी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके समाधान हेतु वह विगत कई वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि:

  • निर्भय सिंह अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
  • पी.एल. शाह नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार
  • अनिल राठौर अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
  • प्रेमा खंतवाल मण्डल अध्यक्ष
  • गजेंद्र मोहन धस्माना वरिष्ठ भाजपा नेता
  • जयदीप नौटियाल पार्षद
  • मुकेश डबराल पार्षद।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
  • प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह, 12 मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय
  • सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठाए सीमांत क्षेत्र के 06 बड़े मुद्दे
  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री बोले – युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु
  • उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बेहद भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी
  • उत्तराखंड : नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, उपभोक्ता परेशान
  • बिहार बंद हिंसा : सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
  • जंतर-मंतर आंदोलन से राष्ट्रीय पहचान तक, जानें कौन हैं उत्तराखंड की छात्र नेता नेहा बोरा
  • कांवड़ यात्रा : दून शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ियों के वाहन, जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का विशेष प्लान लागू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.