शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार बंद हिंसा : सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2026 5:32 अपराह्न

सिवान। बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुई हिंसा के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शन हिंसक हो गया था। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात काबू में करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लेकिन भीड़ के नहीं हटने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की।

नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, तैनात सिपाही अभिषेक कुमार पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हवा में चार राउंड फायर किए, जिसके बाद भीड़ पीछे हटने लगी और स्थिति नियंत्रण में आई।

वहीं, मुफस्सिल थाना में दर्ज दूसरी प्राथमिकी में दावा किया गया है कि उपद्रवियों की ओर से भी पुलिस पर फायरिंग की गई। एएसआई निलेश कुमार सिंह ने बताया कि आत्मरक्षा और पुलिस बल की सुरक्षा के लिए उन्होंने भी अपने सरकारी पिस्टल से हवा में दो राउंड फायर किए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब की थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.