शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में भव्य वार्षिकोत्सव एवं फर्नीचर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपनी विधायक निधि से 345 फर्नीचर किए प्रदान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2026 3:40 पूर्वाह्न

कोटद्वार । झंडीचौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यालय को 345 फर्नीचर प्रदान किए। लंबे समय से विद्यालय में फर्नीचर की कमी की समस्या बनी हुई थी, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। फर्नीचर उपलब्ध होने से अब विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं समूह नृत्य शामिल रहे। बच्चों की सुंदर एवं अनुशासित प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा आधारित स्टॉल भी लगाए गए। इनमें जन औषधि केंद्र, आधार कार्ड सेवा, तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल प्रमुख रहे, जहाँ लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं। इन स्टॉलों को अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने विशेष रुचि के साथ देखा।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ऋतु खण्डूडी भूषण जी के प्रयासों से विद्यालय में सार्वजनिक व्यायामशाला, टीन शेड निर्माण, भोजन आवास तथा विद्यालय की छतों की मरम्मत जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जिससे विद्यालय की आधारभूत संरचना सशक्त हुई है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से न केवल शैक्षणिक सुविधाओं में वृद्धि होती है, बल्कि विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सोहन लाल, साध्वी अवश्री भारती, मण्डल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद जे पी बहुखंडी, जितेंद्र नेगी, आनंद घिल्डियाल, नवल किशोर, विवेक भारती, रामेश्वरी देवी, कुलदीप रावत, सीता देवी, बबीता ग्वाड़ी, विभागीय अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.