बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने अधिकारियों को जल्द से जल्द सुखरो पुल को दुरस्त करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2022 5:25 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक रितु खंडूडी भूषण ने रविवार को कोटद्वार में नींबूचौड़ के क्षतिग्रस्त हुए सुखरो पुल का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जल्द से जल्द  सुखरो पुल को दुरस्त किए जाने के निर्देश दिए ।
ज्ञात है कि विगत दिनों भारी बारिश से उफनाई सुखरो नदी में बने 385 मीटर स्पान के नींबूचौड़ मोटर पुल का एक पिलर धंस गया। पिलर धंसते ही पुल भी दो इंच नीचे हो गया। जिस कारण पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। जिससे कोटद्वार भाबर क्षेत्र का कोटद्वार बाजार से संपर्क टूट चुका है ।भाबर के गांवों के साथ ही लालढांग और हरिद्वार की ओर चलने वाले वाहन पुल के ठीक होने तक कौड़िया-बीईएल पुल होते हुए मोटाढांक से आवाजाही कर रहे हैं। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने पुल के धंसने की खबर का संज्ञान लेते ही दूरभाष पर अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए थे । विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार को कोटद्वार में पहुंचते ही सर्वप्रथम पुल का स्थलीय निरीक्षण किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुल में पड़ी दरार के साथ साथ पुल के धसे पिलर का मुआयना किया । विधानसभा अध्यक्ष ने पुल को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग से अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली । लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि पिलर के नीचे हुए कटाव से पुल करीब दो इंच धंस गया है। सूचना मिलते ही लोनिवि ने नदी के पानी को डायवर्ट कर पुल के पिलर की मरम्मत शुरू कर दी है। एक्सपर्ट व टेक्निकल टीम ने पुल की जांच कर दी है । बताया कि पुल की प्रारंभिक मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नोएडा से पहुंचे एक्सपर्ट टीम ने पुल की जांच के बाद धंसे भाग को लिफ्ट करने की योजना बनाई है जिसके तहत लिफ्ट कर पुल को दुरुस्त किया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान उप जिलाधिकारी से पुल के प्रोटेक्शन की बात कही । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शीघ्र से शीघ्र पुल के मरमत्तीकरण का कार्य प्रारंभ कर पुल पर आवाजाही प्रारंभ की जाए । उन्होंने कहा कि 1 महीने के अंतर्गत पुल पर छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन शुरू होगा जिससे लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, सहायक अभियंता अर्चना, सहायक अभियंता अजीत सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.