रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया जनपदीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2022 4:33 अपराह्न
कोटद्वार । समग्र शिक्षा अभियान एवं एससीईआरटी के संयुक्त तत्वावधन में आयोजित जनपदीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के बनाये गए विज्ञान एवं गणितीय मॉडल का निरीक्षण करते हुए बच्चों से जानकारी ली एवं उनका उत्साहवर्धन किया । आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के परिसर में आयोजित जनपदीय विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत विज्ञान ड्रामा, विज्ञान मेला और विज्ञान प्रदर्शनी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने नाटकों व पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया । इस एक दिवसीय महोत्सव के दौरान जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडो के 800 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । विज्ञान प्रतियोगिता का खास मकसद बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है जिसमें प्रत्येक दिन नवाचार हो रहे हैं। आज के युग में यदि हमें आगे बढ़ना है तो नए – नए नवाचारों को एवं अविष्कारों को करना होगा जो कि विज्ञान से ही संभव है। आज घर हो अथवा बाहर प्रत्येक वस्तु जिसका हम प्रयोग कर रहे हैं विज्ञान की तकनीकी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हो रही प्रगति के बल पर दुनिया में अग्रणी देश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विज्ञान भारत की संस्कृति में है, हरित क्रांति से लेकर अंतरिक्ष कार्यक्रम तक सब विज्ञान की ही देन है ।
कहा कि उत्तराखंड के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत है तो सिर्फ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की । उत्तराखंड के छात्र छात्राओं ने विज्ञान के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपना नाम अंकित किया है । इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसाई, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य जगमोहन रावत, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र रावत, गरिमा व्यास, जितेंद्र नेगी, संदीप बिष्ट, परितोष रावत, महेंद्र राणा, नरेंद्र रावत, महेंद्र रौतेला, नवीन असवाल, राकेश चंद्र पोखरियाल, मुकेश रावत, रश्मि रावत, पूनम पांथरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.