मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने जन्मदिवस पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग लिया

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2025 4:32 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधानसभा की लोकप्रिय विधायक ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहभागिता की। उन्होंने विधानसभा कोटद्वार स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और बाबा सिद्धबली से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने काशीरामपुर कोटद्वार स्थित गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाया और गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए गौ सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के गाड़ी घाट स्थित कुष्ठाश्रम का दौरा किया और वहां रह रहे कुष्ठ रोगियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। ऋतु भूषण ने आश्रम में रह रहे व्यक्तियों को राशन एवं खाद्य सामग्री वितरित की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के आमपड़ाव स्थित बाल्मिकी समाज मंदिर का दौरा किया। यहां उन्होंने बाल्मिकी समाज के कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिवस मनाया और समाज के कल्याण के लिए शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने देवी मंदिर में आयोजित भंडारे में भी भाग लिया। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के निम्बूचौड़ स्थित दिया दिव्यांग संस्थान का दौरा किया। उन्होंने दिव्यांग छात्रों से मुलाकात की और उन्हें पठन सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों के साथ मिलकर अपना जन्मदिवस मनाया और उनकी खुशियों में शामिल हुईं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के झंडीचौड़ पूर्वी स्थित भारती देवी एजुकेशन संस्थान में दिव्यांग छात्रों से मुलाकात की। यहां भी उन्होंने छात्रों के बीच अपना जन्मदिवस मनाया और उन्हें पठन सामग्री प्रदान की, जिससे उनका शैक्षिक स्तर और बेहतर हो सके। ऋतु खंडूरी भूषण के इस सामाजिक और धार्मिक कार्यों के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना है। उनका जन्मदिवस समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर मनाना उनकी सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.