posted on : जून 12, 2022 2:10 अपराह्न
श्री केदारनाथ धाम : सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे सपरिवार आज रविवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर केदारनाथ धाम पुजारी टी गंगाधर लिंग ने सेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष की अगवानी की।



