शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बौद्धिक कौशल एवं एकाग्रता का खेल हैं तीरंदाजी – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह

तीरंदाजी एक महत्वपूर्ण खेल जिसका सेना एवं पुलिस में हैं विशेष स्थान - राज्यपाल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2022 7:29 अपराह्न

11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के भव्य एवं सफल आयोजन का समापन l

देहरादून : पुलिस लाइन देहरादून में उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 के समापन समारोह की शुरुआत में खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट एवं तीरंदाजी प्रदर्शन कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का भव्य स्वागत किया गया l मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने तीरंदाजी की विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया l उन्होंने कहा कि तीरंदाजी एक महत्वपूर्ण खेल है, जिसका सेना एवं पुलिस में विशेष स्थान है l उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित दृढ़ इच्छा शक्ति एवं एकाग्रता की सराहना की l उन्होंने तीरंदाजी के खेल को बौद्धिक कौशल एवं एकाग्रता का खेल बताया l 
 इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर 10 वर्ष पूर्व शुरू हुई तीरंदाजी की प्रतियोगिता का प्रथम बार सफल एवं भव्य मेजबानी उत्तराखंड पुलिस के द्वारा की गई l उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर 2022 से शुरू हुई 05 दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं पैरामिलिट्री की टीमों के 316 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया l उन्होंने बताया कि 05 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान समस्त टीमों के खिलाड़ियों एवं अन्य सपोर्ट स्टाफ को राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराकर उत्तराखंड राज्य की संस्कृति से भी रूबरू कराया गया l
इस मौके पर आईबी की अपर निदेशक सपना तिवारी द्वारा उत्तराखंड पुलिस को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी गई l प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक यातायात मुख्तार मोहसीन द्वारा समस्त खिलाड़ियों, आयोजन समिति, विशेष तौर पर उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के सचिव राजेंद्र तोमर एवं उनकी तकनीकी समिति का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया l इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. पीवीके प्रसाद ,अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन, मौजूद रहे l
तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आईटीबीपी व द्वितीय स्थान राजस्थान पुलिस की टीम को प्राप्त हुआ l महिला वर्ग में प्रथम स्थान BSF को द्वितीय स्थान आसाम राइफल व तृतीय स्थान सीआरपीएफ को प्राप्त हुआ l पुरुष वर्ग में अर्जुन पुरस्कार विजेता राजस्थान पुलिस के रजत चौहान एवं आईटीबीपी के तुषार सिल्के  संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज रहे l महिला वर्ग में BSF0 की टूटू मोनी बोरो ने प्रथम स्थान पाकर सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज का पुरस्कार प्राप्त किया l उत्तराखंड की टीम की रैंकिंग भी पिछली चैंपियनशिप के मुकाबले बेहतर रही l उत्तराखंड पुलिस की तीरंदाजी टीम पिछले वर्ष के 12वीं स्थान के मुकाबले वर्तमान तीरंदाजी प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रही l 11वीं ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ियों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया l उत्तराखंड पुलिस की तीरंदाजी टीम द्वारा कुल 05 पदक अपने नाम किए गए l जिनमें 01 गोल्ड , 02 सिल्वर और 02 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे l

अन्य स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों के नाम

तीरंदाजी की रिकवर व्यक्तिगत स्पर्धा (पुरुष)

  1. CRPF के गजेंद्र  (गोल्ड)
  2. राजस्थान पुलिस के राहुल(सिल्वर)
  3. CRPF के बसंत  (ब्रॉन्ज)

 तीरंदाजी की रिकवर व्यक्तिगत स्पर्धा (महिला)

  1. आसाम राइफल की पल्लवी  (गोल्ड )
  2. CRPF से इशिता  (सिल्वर)
  3. ITBP की वी श्रद्धा  (ब्रॉन्ज )

इंडियन एलिमिनेशन राउंड (पुरुष)

  1. एसएसबी के मानारंजन  (गोल्ड)
  2. उत्तर प्रदेश पुलिस के जयदीप (सिल्वर )
  3. असम राइफल के zhokhoto जोखोटो (ब्रॉन्ज)

इंडियन एलिमिनेशन राउंड(महिला)

  1. BSF की टूटू मोनी बोरो ( गोल्ड)
  2. असम राइफल के लाईश्रम सफिया (सिल्वर)
  3. मणिपुर पुलिस की एम0 अरुणा (ब्रॉन्ज)

 कंपाउंड राउंड (मिक्स टीम)

  1. राजस्थान के राज्य रजत चौहान एवं प्रियंका मीना(गोल्ड)
  2. ITBP के जितेन एवं मनोरमा देवी( सिल्वर)
  3. असम राइफल के मनीष दुबे एवं स्नेहल विष्णु एम (ब्रोंज)

रिकवर राउंड(मिक्स टीम)

  1.  BSF के पवन एवं नोमूला (गोल्ड )
  2. ITBP के तुषार एवं कशिश( सिल्वर )
  3. CRPF की बसंत कुमार एवं इशिता (ब्रॉन्ज )

इंडियन राउंड (मिक्स टीम)

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस जयदीप कुशवाहा एवं प्रीति (गोल्ड )
  2. असम राइफल के पी0 हीरोबा एवं लॉन्गीनेट (सिल्वर)
  3. BSF के अभिषेक एवं टूटू मोनी बोरो (ब्रॉन्ज)
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
  • चारधाम यात्रा-2026 से पूर्व देहरादून में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया व्यापक जायजा
  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.