रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : नए मतदाताओं के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा मतदान का उत्साह

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 14, 2022 4:41 अपराह्न
पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत आज मतदान दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जनपद के विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान वे राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल पोलिंग बूथ पहुंचे जहां स्कूली छात्राओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी इसी तरह मतदान दिवस पर आ रहे दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता करनी चाहिए। इसके अलावा अन्य पोलिंग बूथों पर भी छात्राएं निरंतर रूप से बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की सेवा में जुटी हुयी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर जाकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार की परेशानियां हो उसके लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। कहा कि अपने साथ अन्य लोगों को भी साथ लेकर आये तथा इस मतदान त्यौहार को सफल बनाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल निरीक्षण के दौरान वहां दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सेवा में जुटे छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इसी तरह के कार्य से अन्य लोगों को भी प्ररेणा मिलती है। छात्राओं द्वारा मतदान केंद्र में आ रहे बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर, बैसाखी सहित अन्य माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंचाने की सेवा में जुटे हुए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल में 90 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता कबूतरी देवी, जखेटी में 82 वर्षीय शांति देवी द्वारा मतदान किया गया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न बूथों पर भी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपना मत का प्रयोग किया गया। जनपद के समस्त बूथों पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण की गई है, जिससे मतदाताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।    
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.