बुधवार, सितम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जमीन के भीतर बनी है एक और झील, नैनी झील को लेकर आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2021 6:14 अपराह्न

नैनीताल : नैनीताल की नैनी झील को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नैनी झील से रिसाव और भूस्खलन को लेकर कई सालों से ट्रीटमेंट और जांच चल रही है। लेकिन आज तक यह पता नहीं चल पाया था कि पानी का रिसाव नैनी झील से हो रहा है या फिर कहीं और से? इन सवालों का जवाब अब मिल गया है। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इसका खुलासा किया गया है।

एक नई भूमिगत झील

रिपोर्ट में कहा गया है कि नैनी झील से करीब 400 मीटर दूर भीमताल की ओर एक नई भूमिगत झील है। नई झील करीब 200 मीटर लंबी और पांच मीटर तक गहरी है। नैनीताल का निचला हिस्सा करीब 40 साल से खतरनाक बना हुआ है। 1980 में बलिया नाले में भूस्खलन के बाद इसके ट्रीटमेंट और सर्वे का काम शुरू हुआ था। तब यह माना जा रहा था कि भूस्खलन नैनीझील में पानी रिसाव के कारण हो रहा है। इसके सर्वे के लिए आईआईटी रुड़की, वाडिया इंस्टीट्यूट, देहरादून, जीएसआई समेत कई एजेंसियां को जिम्मेदारी दी गई थी।

भूस्खलन को रोकने में मदद मिलेगी

आईआईटी रुड़की की सर्वे टीम ने नैनी झील से करीब 400 मीटर दूर भवाली की तरफ 70 मीटर इलाके का भूमिगत सर्वे किया। अब इसकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट से पता चला है कि यहां जो पानी का रिसाव हो रहा है, वह नैनीझील से नहीं बल्कि भूमिगत नई झील के कारण हो रहा है। इससे अब यह उम्मीद भी जगी है कि लगातार हो रहे भूस्खलन को रोकने में मदद मिलेगी। करोड़ों खर्च करने के बाद भी भूस्खलन से लोगों को निजात नहीं मिल पाई थी। कई लोगों को मकान तक छोड़ने पड़े।

डीएम धीराज गर्ब्याल ने ये कहा

नई झील का पता चलने से बलियानाले के बड़े इलाके में चार दशकों से भूस्खलन रोकने में भी मदद मिलेगी। नैनीताल डीएम धीराज गर्बयाल ने बताया कि इस भूमिगत झील के पानी को अपलिफ्ट कर नैनीताल तक पहुंचाने की योजना पर काम चल रहा है। इस इलाके का संयुक्त सर्वे हो चुका है। सिंचाई और नलकूप विभाग, जलनिगम आदि विभागों की आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। जो इस परिक्षेत्र में ट्यूबवेल स्थापित करेगी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 15 सितम्बर 2025
  • विभागीय कार्यो में लापरवाही पर एई और जेई पर एफआईआर
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम सविन बंसल
  • सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई
  • देहरादून में भारी बारिश का कहर : 13 की मौत, 16 लापता
  • सनातन संस्कृति विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम है – सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील स्तर पर जनता से किया वर्चुअल संवाद
  • नंदानगर के आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.