बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता भंडारी हत्याकांड : उर्मिला सनावर से पुलिस ने की लंबी पूछताछ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 10:22 अपराह्न

देहरादून/हरिद्वार: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस ने बुधवार को कई घंटों तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उर्मिला के पास मामले से संबंधित कोई नया साक्ष्य नहीं मिला। उन्होंने केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग और खुद द्वारा बनाए गए कुछ वीडियो ही उपलब्ध कराए, जिनमें पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ उनकी बातचीत दर्ज है।

उर्मिला सनावर मंगलवार रात देहरादून पहुंची थीं और स्वामी दर्शन भारती के साथ थीं। पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वे अंकिता हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य एसआईटी को सौंपने आई हैं। बुधवार सुबह पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। देहरादून में नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में दर्ज मामलों के जांच अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। पूछताछ के दौरान उर्मिला ने सुरेश राठौर के साथ अपनी बातचीत की ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपी, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उर्मिला से ऑडियो-वीडियो के स्रोत, उनकी प्रामाणिकता और दावों के पीछे के आधार पर विस्तृत सवाल किए गए। हालांकि, पुलिस को कोई ऐसा ठोस साक्ष्य नहीं मिला जो हत्याकांड में नया तथ्य जोड़ सके। वायरल ऑडियो में एक राजनेता का नाम लिया गया है, लेकिन उसे साबित करने वाला कोई प्रमाण उर्मिला के पास नहीं था। पुलिस ने उनके फोन से रिकॉर्डिंग रिकवर कर ली है। उर्मिला ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रार्थना-पत्र भी दिया, जिस पर एलआईयू से रिपोर्ट मांगी गई है।

अब उर्मिला गुरुवार को हरिद्वार में एसआईटी प्रभारी एसपी सिटी के सामने पेश होंगी, जहां हरिद्वार से जुड़े मामलों की जांच होगी। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में अंकिता हत्याकांड की मुख्य जांच को प्रभावित करने वाला कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि उर्मिला ने पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके पास वीआईपी से जुड़े कई साक्ष्य हैं, लेकिन पूछताछ में वे इन्हीं पुराने ऑडियो-वीडियो पर अड़ी रहीं। पहले से वायरल सामग्री की फोरेंसिक जांच चल रही है। इस मामले में उर्मिला और सुरेश राठौर के खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.