सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता भंडारी हत्याकांड : मंत्री सुबोध उनियाल बोले- सबूत लाओ, हर जांच को तैयार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 2:09 पूर्वाह्न

देहरादून। तीन साल पुराना अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर उत्तराखंड की सियासत में उबाल ला रहा है। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में ‘गट्टू’ नाम के कथित VIP का जिक्र कर भाजपा के बड़े नेता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इससे दिल्ली से देहरादून तक हलचल मच गई है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है, जबकि भाजपा ने इसे चुनावी दुष्प्रचार करार दिया है।

विपक्ष के लगातार हमलों के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “सबूत लाओ, सरकार हर जांच के लिए तैयार है। SIT की जांच को सत्र न्यायालय, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सही ठहरा चुके हैं। कोर्ट ने खुद माना कि CBI जांच की जरूरत नहीं।” मंत्री ने विपक्ष पर बिना सबूत आरोप लगाने का आरोप लगाया।

क्या है वायरल वीडियो में?
उर्मिला सनावर ने फेसबुक लाइव और वीडियो में दावा किया कि अंकिता की हत्या के दिन रिसॉर्ट पर मौजूद ‘गट्टू’ भाजपा का बड़ा नेता है। एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पास पूरी जानकारी होने का जिक्र है। इन क्लिप्स से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम का नाम जोड़ा जा रहा है, जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर बदनामी की साजिश बताया है।

कांग्रेस का हमला
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वायरल वीडियो दिखाया और सरकार पर मामला दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में CBI जांच की मांग की। गोदियाल ने चेतावनी दी कि 10 दिनों में CBI जांच की सिफारिश न हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

भाजपा का पलटवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस चुनाव से पहले VIP का राग अलापकर अपनी नाकामियां छिपा रही है। कांग्रेस ही बताए VIP कौन है। अंकिता की असली अपराधी कांग्रेस है, जो बिना सबूत दुष्प्रचार कर रही है।” भट्ट ने याद दिलाया कि डीजीपी ने पहले सार्वजनिक अपील की थी, लेकिन कोई सबूत नहीं लाया गया। उन्होंने वायरल क्लिप को छेड़छाड़ वाला बताया और कांग्रेस से माफी मांगने को कहा।

ये है मामले
18 सितंबर 2022 को वनंतरा रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर शव चीला नहर में फेंका गया था। SIT जांच के बाद रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य (पूर्व भाजपा नेता के बेटे) समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई (मई 2025)। अंकिता ने मित्र को बताया था कि VIP गेस्ट को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ देने का दबाव था, लेकिन VIP की पहचान आज भी रहस्य बनी हुई है। यह विवाद महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को फिर उजागर कर रहा है। आने वाले दिनों में सियासी तपिश और बढ़ने की आशंका है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.