गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीमारी के चलते शुगर मिल इकबालपुर की चेयरपर्सन अंजलि बिरला साहनी का निधन, शोक की लहर

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2022 9:30 अपराह्न

 

रुड़की।   इकबालपुर शुगर मिल चेयरपर्सन अंजली बिरला साहनी का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। जब यह सूचना इकबालपुर शुगर मिल में पहुंची, तो शोक की लहर दौड़ गई। मिल प्रबन्धन के साथ ही कंपनी के सभी कर्मचारी और किसानों ने एक शोक सभा  कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि हे प्रभू मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मिल के अध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि मिल मालिक अंजली बिरला साहनी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और इसी के चलते 27 मार्च की रात्रि को उन्होंने अन्तिम सांस ली। उनकी बेटी श्रेया साहनी को तमाम रिश्तेदारों, शुभचिंतक ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। वहीं शोक सभा में पंकज गोयल ने बताया कि मिल मालिक बड़ी मृदुभाषी ईमानदार और अच्छी छवि की समाजसेविका थी तथा वह समय- समय पर किसानों की समस्याओं का भी निराकरण करती रही। वहीं किसानों ने भी मिल मालिक के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि किसान हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं और उनकी बेटी श्रेया साहनी को लोक सांत्वना देने पहंुच रहे हैं। इस दौरान मिल मालिक के बिछड़ने का गम सभी की आंखों में दिखाई दिया और उनकी आंखों से आंसू बह निकलें।

बताया गया है कि मृतका अंजली बिरला साहनी उद्योगपति बिरला की बेटी थी और साहनी परिवार में स्व. पूरणचंद साहनी के बेटे पवन साहनी से उनकी शादी हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व उनके पति की भी मौत हो गई थी। अब परिवार में उनकी इकलौती बेटी श्रेया साहनी हैं और वह मिल की तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। शोक सभा में अध्यक्ष पंकज गोयल के साथ ही सीजीएम सुरेश शर्मा, गन्ना महाप्रबन्धक ओमपाल सिंह तोमर, विनोद कुमार पांडे, शिवकुमार सिसौदिया, योगेश त्यागी के साथ ही किसान राजपाल सिंह, विजय त्यागी, चन्दन त्यागी, भूप सिंह, बृजमोहन त्यागी, मो. अखलाक, पहल सिंह के साथ ही तमाम किसान और मिल कर्मचारी शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.