शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सेल्फी विद पेट प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2023 7:00 अपराह्न

 

देहरादून : पशुपालन निदेशालय मोथरोवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पशुपालन विभाग के तत्वावधान में चलाई गयी “सेल्फी विद पेट” प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास परिषद् द्वारा प्रारम्भ की गयी अंशदान पर मेंढा वितरण योजना का भी शुभारम्भ किया।

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि, “सेल्फी विद पेट” पशुपालन विभाग का जनमानस को पालतू पशुओं के प्रति प्रेम करने हेतु जागृत करने का एक अभिनव प्रयोग है। इस प्रतियोगिता में 07 जुलाई 2023 से 10 अगस्त 2023 तक उत्तराखंड के समस्त निवासियों से अपने पालतू जानवरों के साथ खींची गयी एक सेल्फी, कहानी के साथ विभाग के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने का अनुरोध किया गया था। प्राप्त सभी सेल्फी का सचिव पशुपालन विभाग की अध्यक्षता में गठित एक समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया। इस प्रकार प्राप्त कुल 25 प्रविष्टियों में से दीक्षा वर्मा निवासी हल्द्वानी को प्रथम, कुमारी मेघना निवासी नैनीताल को द्वितीय एवं मनोहर कन्याल डीडीहाट, पिथौरागढ़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम पुरुस्कार के रूप में पचास हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रुपये तीस हजार एवं एक प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में रुपये पन्द्रह हजार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सभी 25 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा अपनी पॉकेट मनी से निराश्रित पशुओं का उपचार करने वाली उत्तरकाशी निवासी कुमारी ख़ुशी नोटियाल को रुपये ग्यारह हजार के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि ये बेजुबान और निराश्रित पशु भी हमारे प्रेम एवं देखभाल के हकदार हैं। यह प्रतियोगिता हमने जनमानस में पालतू एवं निराश्रित पशुओं के प्रति प्रेम एवं लगाव की भावना और अधिक मजबूत करने के लिए प्रायोजित की है। हमारा यह उद्देश्य है कि सभी लोग यह समझें कि यह पृथ्वी केवल हमारी ही नहीं अपितु सभी प्राणिमात्रों के लिए है और इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक जीवित प्राणी को प्यार एवं उचित देखभाल अवश्य मिलनी चाहिए। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तरकाशी निवासी कुमारी ख़ुशी नौटियाल के निराश्रित पशुओं के प्रति प्रेम एवं लगाव की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बधाई एवं धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में विनोद चमोली विधायक धर्मपुर, ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अनूठी पहल हैं। ऐसे आयोजनों से जनमानस में पशुओं से प्रेम करने के लिए अधिक जागृत और संवेदनशील होगा। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास परिषद् द्वारा प्रारम्भ की गयी अंशदान पर मेंढा वितरण योजना का भी शुभारम्भ किया। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड की भेड़ों की नस्ल में सुधर लेन के लिए भेड़ पलकों को न्यून दरों पर उन्नत नस्ल के मेंढे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि उनसे प्राप्त होने वाली ऊन उच्च गुणवत्ता की हो एवं उसका बेहतर बाजार मूल्य मिल सके। इस क्रम में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा उत्तरकाशी के सरनौल गांव के दस भेड़ पालकों को अंशदान रूपये पन्द्रह सौ प्रति मेंढा पर मेंढे वितरित किये गए।

कार्यक्रम में निदेशक पशुपालन डॉ. बीसी कर्नाटक, मुख्य अधिशासी अधिकारी उत्तराखंड भेड एवं ऊन विकास परिषद् डॉ. नीरज सिंघल, मुख्य अधिशासी अधिकारी यूएलडीबी डॉ. राकेश सिंह नेगी, कार्यक्रम में डॉ. ममता आर्य, डॉ. रेनू चौहान, डॉ. छवि, डॉ. अर्चना सर्राफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कैलाश उनियाल द्वारा किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.