मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2026 11:23 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर गोपेश्वर में जुलूस प्रदर्शन किया। चमोली जिले के सभी ब्लॉकों से आई आंगनबाडी कार्यकत्रियों, सेविकाओं तथा मिनि आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने बस स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। राज्य सरकार को 140 रुपए प्रतिदिन मिलने वाले मानदेय में इजाफा करना चाहिए। कहा कि 150 रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए। उनका कहना था कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बिना कोई आर्हता पूर्ण किए बिना सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने की शासनादेश जारी होने के बाद भी तीन सौ रुपये की कटौती को रोका जाना चाहिए। बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति से विरत करने की मांग करते हुए उनका कहना था कि सुपरवाइजर पदों में हर साल वरिष्ठता के आधार पर विज्ञप्ति जारी की जानी चाहिए। कहा कि 60 साल की सेवानिवृत्ति पर एक लाख की एक मुश्त धनराशि दिए जाने का प्रावधान कर रिटायरमेंट की उम्र 62 साल की जानी चाहिए। पेंशन योजना का शासनादेश जारी करने की मांग करते हुए लाभार्थी का एक ही बार एप तैयार किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भवन किराए में बढ़ोत्तरी कर आंगनबाडी वर्कर के खाते जमा किया जाना चाहिए। मोबाइल रिचार्ज का पैंसा बढ़ाया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि नन्दा गौरा योजना का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी मिलना चाहिए। गर्भवती महिलाओ को 2022 से अभी तक पीएमएमवीवाई का पैसा न मिलने पर नाराजगी जताई गई।

इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष कश्मीरा देवी, उपाध्यक्ष उमा देवी, पोखरी ब्लॉक अध्यक्ष सरोजनी देवी, नारायणबगड की मीरा, गैरसैण की दशमी देवी, कर्णप्रयाग की शोभा, देवाल की इंदिरा, दशोली आशा थपलियाल, थराली की सरिता देवी, जोशीमठ की बीना कनवासी,  कश्मीरा, कस्तुरा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए मांगों के निस्तारण की गुहार लगाई गई।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.