शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानदेय बढ़ोतरी पर अड़ी आंगनवाड़ी वर्कर, दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में गरजी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:18 अपराह्न
  • रोजाना 140 रुपये राज्य और 150 रुपये केंद्र से बढ़ाने की मांग
  • कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान

गोपेश्वर (चमोली)। मानदेय बढ़ोतरी समेत लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का आंदोलन तेज होता जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटी रहीं। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका कर्मचारी संगठन के बैनर तले चल रहे धरने में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकत्रियां लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की। वहीं केंद्र सरकार को मानदेय में प्रतिदिन 150 रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई।

आंदोलनकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने संबंधी शासनादेश जारी करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन उनके हितों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में उत्तरा पंत, सुभद्रा, हीरा, पवित्रा, कमला, जमुना, गुड्डी, पुष्पा, आराध्या, गणेशी, लक्ष्मी, सुशीला, हेमलता, कलावती, विमला और मीना समेत बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, देश के लिए किए योगदान को किया याद
  • पौड़ी गढ़वाल : पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप
  • जौलजीबी प्रकरण पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने सीएम को घेरा
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग सील
  • उत्तराखण्ड : सिलक्यारा टनल हादसे पर तब्बू के साथ बनेगी वेब सीरीज
  • गौचर मेले के प्रेस सम्मेलन में पत्रकारों ने उठाए जनहित के मुद्दे
  • मानदेय बढ़ोतरी पर अड़ी आंगनवाड़ी वर्कर, दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में गरजी
  • 40 साल बाद मां नन्दा राणी का देवरा, रम्माण की धरती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
  • चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक, दो गौशालाएं तोड़कर गायों को मार डाला
  • 17 कुंतल फूलों से सजा नृसिंह मंदिर, देव डोलियों के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.