posted on : मार्च 11, 2024 4:37 अपराह्न
कोटद्वार । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में वृद्धि के प्रति राज्य सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ सोमवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कोटद्वार तहसील परिसर में अपना धरना जारी रखा । इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें न्यूनतम वेतनमान के हिसाब से 1 दिन के 600 रूपए व एक महिने के 18 हजार रुपए दिए जाने चाहिए । उन्होंने सरकार पर अपनी अपेक्षाओं का आरोप लगाया । इस मौके पर अध्यक्ष उषा गोस्वामी, उपाध्यक्ष अम्बिका रावत, सचिव पुष्पा नेगी, कोषाध्यक्ष रोशनी देवी, बसंती रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं ।




