posted on : जून 15, 2022 4:40 अपराह्न
टिहरी : भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज सम्मान व गौरव तथा भारतीय लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिये ‘हर घर झण्डा कार्यक्रम‘ के आयोजन का निर्णय लिया गया है। अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा ने जनपद के समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों/कार्यलयाध्यक्ष को शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करने ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अंतर्गत सम्पूर्ण त्वरित कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से भारत सरकार, शासन एवं जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत कराने को कहा।


