डोईवाला: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं. फिल्म की कई लोकेशनों पर शूटिंग चल रही है. फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग ऋषिकेश के बाद आज डोईवाला में चल रही है. प्रशंसकों को उनकी एक झलक देखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए डोईवाला के थानो पहुंचे हैं. फिल्म की पूरी यूनिट डोईवाला के पद्मश्री होटल के आसपास दिखाई दी. प्रशंसकों को उनकी एक झलक देखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा है अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुड बाय’ के कुछ शॉट थानो रोड पर भुइया मंदिर के पास फिल्माए जाएंगे. अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए पद्मश्री होटल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लग गई है.
इन लोकेशन पर होगी शूटिंग: फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक और जौलीग्रांट एयरपोर्ट सहित कई स्थानों पर चल रही है. सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फैन से दूरी बनाई गई है.




